पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के भिवानी में एक सार्वजनिक सभा में अपने संबोधन में कहा कि 1962 में पंडित नेहरू के आभा का गुब्बारा जो फूट गया था। चीन के हाथ हमारी पिटाई हुई थी। उन्होंने (कांग्रेस) हमारी सेना पर कब्जा कर लिया था। उस हार के लिए जिम्मेदार वह परिवार आज भी हमारी सेना को नीचा दिखाने के मौके ढूंढता रहता है। और बदले की भावना से उन्होंने 500 रुपये फेंके और कहा कि OROP (वन रैंक वन पेंशन) क्या होगा मतलब ओआरओपी लागू करना। 
कांग्रेस के विश्वासघात का भुक्तभोगी तो हरियाणा का किसान भी रहा है। यहां कांग्रेस ने किसानों के लिए सिंचाई के पानी तक का भी इंतजाम नहीं किया। हम नहरों को जोड़कर यहां तक पानी पहुंचा रहे हैं। हमारी सरकार हरियाणा में 14 फसलों को MSP पर खरीद रही है। 
पराजय का ठींकरा फोड़ने की तैयारी में विपक्ष
ये देश का प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव है। आप प्रधानमंत्री नहीं बल्कि देश का भविष्य चुनेंगे। एक और आपका जांचा-परखा सेवक मोदी है। वहीं दूसरी ओर कौन है कोई अता पता नहीं है। हरियाणा के लिए मोदी मतलब, यहां 5000 लोग ऐसे मिल जाएंगे जो दूर से चिल्लाकर बोल देंगे ऐ मोदी जी यहां आओ...यानी हरियाणा के साथ मेरा अपनापन, हरियाणा ने जो प्यार दिया, इस कारण हरियाणा का मुझ पर अधिकार है। चलते फिरते यहां के लोग मुझे टोक सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग घोर सांप्रदायिक हैं, घोर जातिवादी हैं, घोर परिवारवादी लोग हैं। देश की जनता ईंडी गठबंधन के इरादे पहले ही भांप चुकी है। इसलिए इनका ये हाल हुआ है। 5 चरणों में ही, इंडी जमात का ढोल फट गया है। 
आपने देखा होगा कि तीसरे चरण के बाद इन्होंने रोना-धोना शुरू कर दिया। चुनाव आयोग आंकड़े क्यों नहीं देता है। आकड़े देर से क्यों देता है। चुनाव आयोग ऐसा क्यों करता है। उधर ईवीएम बंद हो गया। उन्होंने अभी से ग्राउंड बनाना शुरू कर दिया कि पराजय का ठींकरा किसके सिर पर फोड़ा जाए। 
इंडी गठबंधन की सरकार 7 जन्म में नहीं बनेगी
पीएम मोदी ने कहा कि जिस भूमि में फसल ना हो, ऐसी जमीन पर कोई किसान एक भी बीज डालेगा क्या? जब पता है कि इनकी सरकार नहीं बनने वाली तो क्या कोई उधर वोट डालेगा क्या। पीएम मोदी बोले कि हरियाणा वालों को मालूम है कि इनकी सरकार 7 जन्म में भी नहीं बनने वाली है। कांग्रेस को दिया हर वोट बेकार ही होना है। इसलिए आपको सरकार बनाने के लिए वोट करना है। सरकार किसकी बनने जा रही है मोदी की सरकार। बच्चा भी जानता है यह। 2024 के चुनाव में पूरा देश कांग्रेस की सच्चाई जान गया है। कांग्रेस और इंडी वालों के लिए देश में भी बड़ा अपना उसका वोट बैंक है। इन लोगों ने वोटबैंक के लिए देश का विभाजन करवाया। एक भारत और दो मुस्लिम राष्ट्र बनाए। अब इंडी वाले कह रहे हैं, बचे हुए भारत पर भी पहला अधिकार मुसलमान का है। इन्होंने एससी, एसटी, ओबीसी, इनको बाबा साहब ने जो आरक्षण दिया है, भारत के संविधान ने जो आरक्षण दिया है, उसे छीनकर के वो वोट जिहाद करने वालों को देना चाहते हैं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).