रिपोर्ट : LegendNews
ICSE कक्षा 10वीं का परिणाम जारी, यहां देखें रिजल्ट...
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन CISCE इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ICSE कक्षा 10वीं का परिमाम जारी कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट
cisce.org समेत इन वेबसाइट्स results.cisce.org या results.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। इस साल कक्षा 10वीं में 99.97% छात्र पास हुए हैं। इस साल लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बाजी मारी है। 99.97% छात्र पास हुए हैं। जिसमें 99.98% लड़कियां और 99.97% लड़के भी पास हुए।
आपको बता दें कि ICSE सेमेस्टर I परीक्षा का परिणाम 7 फरवरी को जारी किया गया था। अब छात्र सेमेस्टर II परीक्षा का परिणाम चेक कर सकते हैं।
ऐसे देख सकेंगे 10वीं का परिणाम
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
स्टेप 2- होम पेज पर "ICSE 10th Result 2022" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।
स्टेप 4- रिजल्ट आपके सामने होगा।
स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें।
स्टेप 6- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।
पिछले साल ऐसा रहा कक्षा 10वीं का परिणाम
साल 2021 में, कक्षा 10 के छात्रों का कुल 99.98 प्रतिशत और कक्षा 12वीं में 99.76 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की थी। इस बीच काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने घोषणा की है कि अगले साल से ICSE और ISC स्तरों के लिए परीक्षा साल में केवल एक बार आयोजित की जाएगी।
इस दिन हुई थी परीक्षा
ICSE टर्म 1 और ISC टर्म 1 के परिणाम 7 फरवरी, 2022 को घोषित किए गए थे। ICSE टर्म 2 परीक्षा 25 अप्रैल, 2022 से 23 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी और ISC टर्म 2 परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से 13 जून तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी।
Compiled: Legend News

Recent Comments
MonicaCYDAY
2025-12-17 13:18:16
Большое спасибо за информацию. Теперь я буду это знать. духи Al Haramain Perfumes, [url=https://al-haramain.ru/]https://al-haramain.ru/[/url] — это неповторимые ароматы, которые выражают душу восточных традиций. Любая композиция создает атмосферу романтики и класса. Эти запахи — идеальный подарок для ценителей красоты.