मुंबई सत्र न्यायालय एक्ट्रेस लैला खान और उनके परिवार की हत्या के मामले में आज यानी 24 मई को फैसला सुना दिया है। साल 2011 में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की हत्या का मामला सामने आया था। हर कोई इस घटना को सुनकर काफी हैरान था। इस मामले में एक्ट्रेस के सौतेले पिता को दोषी ठहराया गया था। वहीं, अब अदालत ने दोषी परवेज टाक को मौत की सजा सुनाई है। भारतीय दंड संहिता के तहत अन्य अपराधों के साथ-साथ हत्या और सबूतों को नष्ट करने के मामले में एक्ट्रेस के सौतेले पिता दोषी पाए गए। 14 मई को कोर्ट ने सजा की अवधि पर दलीलें सुनी। अब आज इसे लेकर फैसला आ चुका है। यह मामला 13 साल पुराना है। 
साल 2011 में हुआ था मर्डर
बता दें कि दोषी परवेज टाक, लैला खान की मां सेलिना का तीसरा पति था। लैला खान अपनी मां और चार भाई-बहनों के साथ फरवरी 2011 में महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित बंगले में रहती थी। इसी बंगले में इन सभी लोगों की हत्या कर दी गई थी। प्रॉपर्टी को लेकर बहस के बाद एक्ट्रेस के पिता ने पहले सेलिना और फिर लैला समेत उनके चार भाई-बहनों की हत्या कर दी। इस मामले का खुलासा कुछ महीनों बाद हुआ। पूरे परिवार के सड़े-गले शव बंगले से बरामद किए जाने के बाद टाक को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में 40 लोगों से पूछताछ की गई थी।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).