गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि एक तारीख को चुनाव समाप्त हो जाएगा।होगा या नहीं होगा। जनता से उन्होंने इसका जवाब मांगा। उत्तर आया हो जाएगा। काउंटिंग कब है। जवाब मिला चार जून को। उसके बाद गृहमंत्री ने कहा कि दोनों शहजादे राहुल बाबा व अखिलेश जी ने छह जून के लिए टिकट बुक करा दिया है। इन्हें विदेश में वेकेशन पर जाना है। 
कहा कि अरे राहुल बाबा, हम तो यही जन्मे, यही पले बढ़े और यहीं पर हमारी चिता मिट्टी हो जाएगी। हम तो जीते भी यहीं हैं। मरते भी यहीं हैं। थाइलैंड, बैंकाक जाने वाले राहुल बाबा हैं तो दूसरी ओर 23 साल तक एक भी छुट्टी लिये बगैर दीपावली के दिन भी जवानों के साथ मिठाई खाने वाले नरेन्द्र मोदी हैं। इन दोनों के बीच आपको तय करना है कि प्रधानमंत्री किसे बनाना है। 
गृहमंत्री गुरुवार को बीएसए ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी सांसद जगदंबिका पाल के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। संबोधन की शुरुआत करते ही उन्होंने कहा कि चार सौ पार करना है कि नहीं। जनता से आवाज आई करना है। फिर उन्होंने लोगों से जयहिंद का नारा लगवाया। 
उन्होंने कहा कि सबसे पहले आज बुद्ध पूर्णिमा है। पाल जी को धन्यवाद करते हैं कि उनकी वजह से यहां आने का मौका मिला। बुद्ध ने जीवन जीने का रास्ता दिखाया। जब यहां आया हूं यहां से सांसद रहे माधव प्रसाद त्रिपाठी को नमन करता हूं। पांच चरण का चुनाव समाप्त हो गया है। इसमें 310 सीट भाजपा पा चुकी है।
इंडी का सूपड़ा साफ हो गया है। राहुल जी सुन लो इस बार 40 सीट नहीं पा रहे हैं। सपा को तो 4 सीट भी नहीं मिलेगी। यहां से पाल जी सांसद बनेंगे तो मोदी जी भी प्रधानमंत्री बनेंगे। यदि इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो कौन प्रधानमंत्री बन सकता है। शरद पवार, लालू बनेंगे क्या, राहुल बन सकते हैं क्या। राहुल जी यह देश परचून की दुकान नहीं है। मोदी जी के अलावा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सकता है क्या। मोदी का परिवार 130 करोड़ है। पाक अधिकृत कश्मीर अपना है। इसे हम लेकर रहेंगे। यह भारत का है, इसे हम लेकर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि पाक के पास एटम बम है तो हमारे पास एटम बम जैसा जिगर रखने वाले नेता हैं। मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भारत दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था थी। मोदी जी के 10 वर्षों के कार्यकाल में भाजपा पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बनी। पाल को जिता दो। मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे। भारत पांच वर्ष के भीतर दुनिया की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनेगी। 
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो आरक्षण बरकरार रहेगा। मैं आज डुमरियागंज की भूमि पर डंके की चोट पर कहता हूं। हम धर्म के आधार पर मुस्लिम आरक्षण समाप्त कर देंगे। उन्होंने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि देश के गरीबों के लिए ढेर सारे काम हमारी सरकार ने किया है।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).