विन्ध्याचल मंडल की दो सीट मिर्जापुर और सोनभद्र के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिर्जापुर जिले में पहुंचे। बरकछा में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां विंध्यवासिनी को प्रणाम करते हुए अपने भाषण की शुरूआत की। प्रधानमंत्री ने भोजपुरी अंदाज में भाषण की शुरूआत करते हुए कहा कि आप लोगन क का हाल-चाल बा। सब ठीक बा न। आप लोगन के हाथ जोड़कर प्रणाम करता हई। मां विंध्यवासिनी की भूमि को मेरा शत-शत प्रणाम है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जेठ का महीना हमारी परंपरा में खास है। जेठ का मंगलवार भी खास है। इस बार यह बड़ा मंगलवार और बुढ़वा मंगल भी विशेष है। जब बजरंग बली के प्रभु श्रीराम के अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। यह इतनी बढ़ी खुशी है कि हमसे ज्यादा बजरंग बली खुशी होंगे। चार जून को भी बड़ा मंगलवार है। उन्होंने एक सवाल पर जनता से जवाब मांगा। कहा कि 500 साल पुण्य काम का अवसर किसकी वजह से आया। यह पुण्य काम किसने किया। आगे कहा कि यह आपके वोट की ताकत है। जिसकी से श्रीराम बना है और मां विंध्यवासिनी का कॉरिडोर बना है। छह चरणों में जनता ने एनडीए की मजबूत सरकार बनाने का प्रण लिया है। मेरे लिए मेरा देश सबसे ऊपर है।
'आज भाषण नहीं करूंगा, आपसे करूंगा बात'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं भाषण नहीं करूंगा। आज सिर्फ आपसे बात करूंगा। आप अपना घर बनाते है तो एक मिस्त्री या काम करने वाले को तय करते है। हर महीने अगर अलग-अलग मिस्त्री आएगा तो क्या घर बन पाएगा। अगर बन भी गया तो वह अच्छा और किसी को दिखाने लायक नहीं बनेगा। यह सपा और कांग्रेस और इंडी गठबंधन कह रहे है कि पांच साल में पांच प्रधानमंत्री रखना है। कोई मिस्त्री नहीं रखता तो प्रधानमंत्री क्या रखेगा। उनको बांटकर खाना है। जो प्रधान मंत्री अपनी कुर्सी बचाने में लगा रहेगा। वह क्या देश को मजबूत बनाकर नहीं रख सकता है। मजबूत देश के लिए प्रधान मंत्री भी मजबूत होना चाहिए।
सपा को वोट देकर न वोट बर्बाद न करें: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि समाजवादी पर पर कोई अपना वोट देकर बर्बाद नहीं करना चाह रहा है। उत्तर प्रदेश के लोग भी राजनीति समझने में माहिर है। गांव का बच्चा भी राजनीति को समझ जाता है। जो कंपनी डूब रही है उसका शेयर कोई नहीं खरीदता है। 10 रुपये का शेयर भी नहीं खरीदता है। जो डूब रहे है, उसे कोई वोट देगा क्या। सामान्य नागरिक भी वोट उसे को देगा, जिसकी सरकार बनना तय है। मिर्जापुर में चौराहे पर खड़े रहिए। किसी भी 100 लोगों को पूछिये तो 90 लोग एनडीए के पक्ष में बोलेंगे।
'इंडी गठबंधन को जान गया है देश'
इंडी गठबंधन वालों को देश अच्छी तरह से जान गया है। ये लोग घोर साम्प्रदयिक और घोर जातिवादी है। जब भी सरकार बनती है तो इसी आधार पर फैसला लेते है। उन्होंने कहा कि यादव समाज के होनहार लोग है, लेकिन उन्होंने टिकट नहीं दिया। देश ने आतंकवाद के दंश झेले है। कानून व्यवस्था और समाजवादी पार्टी और कानून व्यवस्था छत्तीस का आकंड़ा है। जो आतंकवादी पकड़े जाते थे, उन्हें छोड़ देते है। बल्कि पकड़ने वाले पुलिस अफसरों पर कार्रवाई होती थी।
यूपी और पूर्वांचल को बनाया था पनाहगाह: मोदी
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने मिर्जापुर को बदनाम करके रखा था। इन्होंने पूरे यूपी और पूर्वांचल को माफिया का पनाहगाह बना दिया था। जीवन और जमीन कब छीन जाएं, पता नहीं होता था। सपा सरकर में माफिया को वोट बैंक के हिसाब से देखा जाता था। अब ऐसा नहीं है। मेरा जो योगी स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ा रहे है, सपा सरकार में जनता कांपती थी। अब माफिया कांप रहे है। अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए इंडी गठबंधन और समाजवादी पार्टी कोई भी हद पार कर सकते है।
'इनके निशाने पर पवित्र संविधान'
देश का पवित्र संविधान भी इनके निशाने पर है। इनके इरादे इतने खतरनाक है। इसका खुलासा आज कर रहा हूँ। 2012 यूपी में विधानसभा चुनाव के समय जनवरी में अपने घोषणा पत्र में कहा था कि जैसे दलितों और पिछड़ों को आरक्षण दिया है। वैसे ही मुसलमानों को आरक्षण दिया जाएगा। 2014 में सपा ने फिर अपना घोषणापत्र में मुसलमानों को आरक्षण देने का ऐलान किया। आप कल्पना कर सकते है कि यह लोग अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए एसटी- एससी व पिछड़ों का हक छीनने पर लगें है।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).