नई द‍िल्ली। आज नौतपा के तीसरे दिन राजस्थान के फलोदी में तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। नौतपा के पहले दिन यह तापमान 50º, जबकि दूसरे दिन 51º रहा। जम्मू में भी तापमान 42° और हिमाचल के ऊना में 44.4º तक पहुंच गया।

सोमवार को जैसलमेर में भारत-पा​क सीमा पर तैनात BSF जवान की लू से मौत हो गई। अजमेर के केकड़ी में भी 80 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। राजस्थान में 4 दिन में गर्मी से मरने वालों संख्या 27 हो चुकी है। बिहार में भी नगालैंड के जवान की हीट स्ट्रोक से मौत हुई है।

रविवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 37 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। एक दिन पहले यानी शनिवार को देश में सिर्फ 17 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा था।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में भीषण हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात में अलग-अलग इलाकों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

भयंकर गर्मी में मुंबई नगरपालिका ने की पानी की सप्लाई में कटौती

मुंबई नगरपालिका (BMC) ने शनिवार को कहा- 30 मई से पानी की सप्लाई में 5% और 5 जून से 10% कटौती की जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि शहर को पानी सप्लाई करने वाले जलाशयों में सिर्फ 10 फीसदी पानी का स्टॉक मौजूद है। BMC के मुताबिक, मुंबई को पानी सप्लाई करने वाले बांधों में 1 लाख 40 हजार मिलियन लीटर पानी बचा है। यह मुंबई की पानी की सालाना जरूरत 14 लाख 47 हजार मिलियन लीटर पानी का सिर्फ 10% है।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).