हॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक्टर जॉनी वैक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन पर चोरों ने लॉस एंजिल्स में हमला कर दिया था। एक्टर को हॉस्पिटल लेकर जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वो महज 37 साल के थे। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जॉनी की मौत की खबर से परिवार टूटकर बिखर गया है। सभी सन्न हैं और सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। 
कई इंटरनेशनल रिपोर्ट से पता चलता है कि Johnny Wactor का 25 मई, शनिवार को कत्ल हुआ। उनकी मां स्कारलेट ने 'टीएमजेड' को बताया कि शनिवार सुबह 3 बजे पीटी में जॉनी पर हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। चोर उनकी कार से कैटेलिटिक कनवर्टर चुराने की कोशिश कर रहे थे। एक्टर की मां ने दावा किया कि एक्टर ने चोरों को रोकने की कोशिश नहीं की, फिर भी उन्होंने गोली मार दी। 
जॉनी की मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया 
जॉनी के एजेंट डेविड शॉल ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की। 'पीपुल मैगजीन' से बात करते हुए डेविड ने जॉनी को एक 'शानदार इंसान' के रूप में याद किया। उन्होंने कहा, 'वो बहुत प्रतिभाशाली थे। हर वो शख्स, जो उन्हें जानता था, उनके लिए वो बेहतरीन इंसान थे। वो कड़ी मेहनत करते थे और कभी हार नहीं मानते थे। प्रोफेशनल लाइफ में भी वो अपना बेस्ट देने की कोशिश करते थे।' डेविड शॉल ने आगे कहा, 'उनकी मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया है।' 
'जनरल हॉस्पिटल' की को-स्टार ने जताया दुख 
जॉनी को 'जनरल हॉस्पिटल' में ब्रैंडो कॉर्बिन के किरदार के लिए जाना जाता है। 200 से ज्यादा एपिसोड वाले इस शो में जॉनी ने ड्रग एडिक्ट साशा के पति का रोल निभाया था। 2022 में उन्होंने इसे अलविदा कह दिया था। उनकी मौत की खबर से को-स्टार सोफिया मैटसन सदमे में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
'मेरा दिल पूरी तरह से टूट गया है'
उन्होंने लिखा, 'मेरा दिल पूरी तरह से टूट गया है... जॉनी बिल्कुल बेस्ट था। बहुत सच्चा और बहुत ख्याल रखने वाला। बहुत मेहनती और विनम्र। उन्होंने अपने चारों तरफ खुशियां फैलाई।' 
इन शोज में भी आए थे नजर
'जनरल हॉस्पिटल' के अलावा जॉनी को 'एनसीआईएस', 'द ओए', 'वेस्टवर्ल्ड', 'द पैसेंजर', 'स्टेशन 19', 'बार्बी रिहैब', 'साइबेरिया', 'एजेंट एक्स', 'वैंटास्टिक', 'एनिमल किंगडम', 'हॉलीवुड गर्ल', 'ट्रेनिंग डे' और 'क्रिमिनल माइंड्स' जैसे शोज में देखा गया था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2007 में 'आर्मी वाइव्स' से की थी।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).