रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 से युद्ध चल रहा है और इसे 2 साल से भी ज़्यादा समय हो गया है। इस युद्ध की वजह से कई देश रूस के खिलाफ हो गए हैं जिनमें अमेरिका जैसे वेस्टर्न देश सबसे आगे हैं। इन देशों ने युद्ध की वजह से रूस पर कई प्रतिबंध भी लगाए हैं। साथ ही युद्ध की वजह से इन देशों ने अपने यहाँ रूस की संपत्ति भी ब्लॉक कर दी है या कब्ज़े में ले ली है। इन प्रतिबंधों और संपत्ति जब्त होने से रूस को नुकसान भी हुआ, पर रूस इस बारे में कुछ नहीं कर सका। पर अब रूस इन देशों के खिलाफ कदम उठा रहा है और हाल ही में रूस ने अमेरिका को झटका दिया है। 
रूस करेगा अमेरिका की संपत्ति जब्त
अमेरिका को झटका देने के लिए रूस ने भी अब अमेरिकी संपत्ति को जब्त करने का फैसला कर लिया है। रूस में अमेरिका से संबंधित जो भी संपत्ति है, उसे जब्त कर लिया जाएगा।
पुतिन ने जारी किया आदेश
रूस में अमेरिकी संपत्ति को जब्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस पर हस्ताक्षर करते हुए इसे मंजूरी भी दे दी है। 
जर्मनी और इटली को भी दिया झटका
हाल ही में रूस ने जर्मनी और इटली को झटका दिया है। रुस ने इन दोनों देशों की करीब 700 मिलियन यूरो (करीब 6 हज़ार करोड़ रुपये) की संपत्ति जब्त कर ली है। रूस के शहर सेंट पीटर्सबर्ग की एक अदालत ने हाल ही में रूस में तीन वेस्टर्न बैंकों की करीब 700 मिलियन यूरो की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है। इन बैंकों में इटली का UniCredit और जर्मनी के Deutsche Bank और Commerzbank हैं।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).