कुत्तों के बच्चों की जान बचाने के लिए आगे आयी युवा महिला टीम
मथुरा। इस कड़ाके की ठंड के मौसम में बेजुबान जानवरों को ठिठुरन से बचाने के लिए समाजसेवी संस्था की युवा महिला टीम आगे आई है।
संस्था ब्रज यातायात एवं पर्यावरण ज़न जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश की युवा महिला प्रदेश अध्यक्ष ओजस्विनी शर्मा द्वारा बनाई गई “डॉग स्टेशन” ने पिल्लों के लिए छोटे छोटे कपड़े बनाए ताकि उन्हें ठण्ड से बचाया जा सके। पुरानी गर्म टीशर्ट और कंबल को काटकर और पिल्लों के नाप का सिल कर बनाये गये। आम लोगों के बीच टीम के द्वारा प्रदेश युवा अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है, युवाओं को जगह जगह पर जागरूक करते हुए जोड़ा जा रहा है।
ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी टीम के द्वारा कड़ाके की ठंड में लोगों की मदद के लिए ‘नेकी की दीवार’ बनाई गई है। ओजस्वी शर्मा को टीम की तरफ से बधाई दी गई है।
महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा कि हमारी टीम लगातार इंसानों के साथ जानवरों को इस ठंड से बचाने के लिए काफी समय से काम कर रही है। आज युवा टीम के द्वारा सराहनीय प्रयास कुत्तों की बच्चों की जान बचाने के लिए किया जा रहा है, इससे समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने आसपास कुत्तों के बच्चों की जान बचाने के लिए मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस अभियान में तेजस्व शर्मा, कीर्ति गौतम, गरिमा गौतम, जिज्ञासा अग्रवाल, दर्शित अग्रवाल आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
– Legend News