योगी मंत्रिमंडल विस्तार, जितिन प्रसाद सहित 7 नए मंत्री शामिल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज योगी सरकार अपने कैबिनेट का विस्तार हो गया। योगी मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन के गांधी सभागार में चल रहा है।
हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार राज्य मंत्री पद की शपथ ली।
योगी सरकार का ये तीसरा कैबिनेट विस्तार : 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों ने 325 सीटें जीती थीं। उसके बाद 19 मार्च 2017 को सरकार गठन हुआ और उस वक्त पहला शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। उसके बाद 21 अगस्त 2019 को दूसरा कैबिनेट विस्तार हुआ, जिसमें 23 मंत्रियों ने शपथ ली। अब तीसरा विस्तार आज होने जा रहा है, जिसमें 7 से 8 मंत्री शपथ ले सकते हैं।
– Legend News