अलीगढ़। अधिवक्ता अधिनियम में किए जा रहे उत्पीड़नात्मक संशोधन के विरोध में यूथ एडवोकेट काउंसिल के अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। इस संदर्भ में यूथ एडवोकेट काउंसिल की एक बैठक कल दीवानी परिसर में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता अब्दुल कादिर एडवोकेट ने की।  

सभा को संबोधित करते हुए संयोजक प्रतीक चौधरी एडवोकेट ने कहा कि अधिनियम में सरकार जो संशोधन करने जा रही है वे संशोधन अधिवक्ताओं का उत्पीड़न करने वाले हैं जिन बिंदुओं पर संशोधन किया गया है वह अधिवक्ताओं का दमन और शोषण ही करेंगे। यूथ एडवोकेट काउंसिल किसी की कीमत पर देश, प्रदेश या जनपद के अधिवक्ताओं का उत्पीड़न शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। आज अलीगढ़ से हम इसकी शुरुआत की रणनीति बनाएंगे जो जल्द ही अमल  में लाई जाएगी। अलीगढ़ बार एसोसिएशन को हम आज इस विषय पर ज्ञापन भी देंगे। 

सभा को संबोधित करते हुए शैलेश रावत एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता अधिनियम के संशोधन के विरोध में दिल्ली के अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है और जल्द ही पूरे देश में इस संशोधन के विरोध में करना प्रदर्शन होने जा रहा है।  हम किसी भी कीमत पर इस मनमाने संशोधन को बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

यूथ एडवोकेट काउंसिल के संरक्षक सुरेंद्र सिंह एडवोकेट (पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष) ने कहा कि अलीगढ़ बार के पदाधिकारि‍यों से मिलकर जल्द इस बारे में रणनीति बनाने को कहा जाएगा। 

इसके बाद सभी अधिवक्ता एकत्रित हुए और अलीगढ़ बार एसोसिएशन के महासचिव श्री दीपक बंसल एडवोकेट को इस बाबत एक ज्ञापन/ पत्र सौंपा और अलीगढ़ बार एसोसिएशन से अधिवक्ता संशोधन एक्ट के विरोध में आंदोलन करने की मांग की गई। 

इस अवसर पर अब्दुल कादिर एडवोकेट, शैलेश रावत एडवोकेट, विपिन चौधरी एडवोकेट, मनीष वर्मा एडवोकेट, अनिल कौशिक एडवोकेट, आलोक पालीवाल एडवोकेट, मुकुल बंसल एडवोकेट, हरेंद्र पाल सिंह जाटव एडवोकेट,बंटी कुमार एडवोकेट, विष्णु कुमार एडवोकेट, बिट्टू पाठक एडवोकेट, जुल्फिकार अली भुट्टो एडवोकेट आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).