रिपोर्ट : LegendNews
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर युवा मातृशक्ति को सम्मानित किया
मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा होटल निविशका इन बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड मथुरा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश व विशिष्ट अतिथि नगर निगम वार्ड नंबर 45 की पार्षद रेनू चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते समय सबसे पहले उत्कृष्ट कार्य करने वाली युवक्तियों ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया। विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि यह समाज के लिए गौरव की बात है आज बेटियां भी अपने पैरों पर खड़ी होकर समाज में पहचान बनाने के साथ नए-नए आयाम बना रही हैं। आज उसके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।
नगर निगम की पार्षद रेनू चौधरी ने कहा कि आज बेटियां समाज में बढ़ चढ़कर समाज के लिए काम कर रही है यह समाज के लिए अच्छी बात है और आज हमें अपनी बेटियों पर गौरव है कि हम ऐसी वीडियो को आज महिला दिवस पर सम्मानित कर रहे हैं।
महिला प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व पार्षद श्वेता शर्मा ने कहा कि आज हमारे महिला टीम के द्वारा ऐसी बेटियों को हम सम्मानित कर रहे हैं जिन्होंने अपने पैरों पर खड़े हो रहकर समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज हमने ऐसी बेटियों को सम्मानित किया है।
संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी समिति हमेशा से ही ऐसे लोगों को सम्मानित करती रही है जिन्होंने समाज के लिए कुछ अलग और विशेष कार्य किए हैं अभी तक हम लोगों ने लगभग 3000 लोगों को सम्मानित कर चुके हैं। इसी कड़ी में आज महिला दिवस पर इन बेटियों को सम्मानित किया गया।
नम्रता सिंह को संगीत के क्षेत्र में, शिवांगी चौधरी ( पत्रकार ) को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सामाजिक विषयों पर अपनी पत्रकारता के माध्यम से लोगों को न्याय दिलवाने ,अंकिता शर्मा को वंचित समाज के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए, अंजली मिश्रा ( पत्रकार ) को अपनी कलम से प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रिंट के माध्यम से जन समस्याओं को उठाने के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों तक पहुंच कर लोगों की समस्या का निराकरण करवाने के लिए, मांडवी चौधरी के द्वारा नया स्टार्टअप शुरू करके लोगों को रोजगार देने के लिए, पूजा वर्मा को साधारण बीमा क्षेत्र में लोगों को जागरूक करते हुए राष्ट्रीय संपत्ति को बचाने के लिए सम्मानित किया गया।
सभी बेटियों को विधायक पूरन प्रकाश ने प्रशस्ति पत्र, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा पगड़ी व पार्षद रेनू चौधरी ने फूलमाला व संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने उपहार सभी बेटियों को उनके भविष्य के लिए की शुभकामनाएं सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में पूर्व पार्षद तिलक चौधरी, गगन अग्रवाल, रवि चौधरी हेमंत अग्रवाल मुख्य रूप उपस्थित रहे ।
- Legend News

Recent Comments