योगी सरकार द्वारा जीरो टालरेंस की नीति के तहत माफियाओं पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। माफियाओं के काले कारनामों का चिट्ठा निकालने के लिए योगी सरकार ने अब 'ऑपरेशन पैंथर' लॉन्च किया है। जो यूपी के सभी माफियाओं की बुनियाद हिलाकर रख देगा। 
ऑपरेशन पैंथर के तहत होगी कार्रवाई
ऑपरेशन पैंथर के तहत पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी की 200 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्तियों का पता लगा है। मुख्तार की यह अवैध बेनामी संपत्तियां यूपी, दिल्ली के अलावा कई राज्यों में फैली हुई हैं।
मुख्तार के करीबी ने उगले राज
आयकर विभाग की पूछताछ में उसके करीबी गणेशदत्त मिश्रा ने कई राज उगले हैं। गाजीपुर, मऊ, लखनऊ समेत यूपी के तमाम जिलों में उसकी संपत्तियों का पता चला है। अन्य प्रांतों में भी माफिया की 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों के बारे में आयकर विभाग को जानकारी मिली है।
संपत्तियों के लेन-देन में है फर्जीवाड़ा
अब आयकर विभाग माफिया मुख्तार अंसारी और उसके गैंग के लोगों के खिलाफ जमीन की कुर्की की कार्रवाई 'पैंथर" नामक ऑपरेशन का हिस्सा है। 
सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, दिल्ली में भी मुख्तार की करीब 50 बेनामी संपत्तियों में से ज्यादातर गणेशदत्त मिश्रा के नाम से हैं, लेकिन पैसा मुख्तार का लगा है। जांच में इन संपत्तियों के लेन-देन में भी फर्जीवाड़ा पाया गया है।
यूपी के अलावा अन्य राज्यो में हैं संपत्तियां
यूपी के साथ-साथ अन्य राज्यों में फैली इन संपत्तियों के बारे में पुलिस को अभी तक जानकारी नहीं थी। यह सभी बेनामी संपत्तियां मुख्तार ने अपने गिरोह के किसी न किसी सदस्य के नाम ले रखी हैं। अब ऑपरेशन पैंथर के तहत मुख्तार अंसारी की इन सभी बेनामी संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
बीते 20 जून को गाजीपुर कोतवाली पुलिस गणेशदत्त मिश्रा को गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई और आयकर विभाग को सौंप दिया था। मुख्तार अंसारी के रियल एस्टेट का कारोबार गणेशदत्त मिश्रा ही देखता था। यूपी में मुख्तार अंसारी की अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। इसके अलावा मुख्तार अंसारी के भाई अफाल अंसारी पर भी प्रशासन की कार्रवाई की जा रही है।
माफिया पर दर्ज है 61 मुकदमे
मुख्तार पर विभिन्न राज्यों में 61 आपराधिक मामले हैं, जिनमें से छह में दोषी ठहराया जा चुका है। छह दिसंबर 2020 को गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस फोर्स ने गणेश के चार मंजिला भवन को ध्वस्त कर दिया था।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).