मथुरा। ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के तात्ववधान में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर के निर्देशन में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीला मंच प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों स्वयंसेवकों सहित माता-बहिनों व बालकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 

योगाभ्यास के आरंभ में ध्वजारोहण व ध्वज प्रणाम के पश्चात् विभाग कार्यवाह डॉ. संजय व महानगर कार्यवाह विजय जी के निर्देशन में योग, प्राणायाम व विभिन्न आसनों का अभ्यास कराते हुए उनके स्वास्थ्य पर होने वाले लाभ की जानकारी भी दी गई। देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें। गणगीत का सामूहिक गायन माधव जी द्वारा कराया गया, योगासन अग्रेसर के दायित्व का निर्वाह अखिलेश जी व राजू सिंह एडवोकेट द्वारा किया गया।

समापन से पूर्व उपस्थित जन को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध कथावाचक श्रीअतुल कृष्ण जी ने योगिराज भगवान कृष्ण की प्राकट्य भूमि पर किए योगाभ्यास के दिव्य अनुभव की चर्चा करते हुए जीवन में श्रीकृष्ण, योग व रामायण के आदर्श पात्रों के अनुकरण से तनाव रहित दिनचर्या व्यतीत करने पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन संघ की सामूहिक प्रार्थना के उपरान्त ध्वजावतरण के साथ हुआ। 

सभी योगार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल के भक्तजन द्वारा की गई। संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चर्तुवेदी, रोशनलाल जी, विभाग प्रचारक अरुण जी, महानगर संघ चालक लक्ष्मी नारायण आदि उपस्थित रहे।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).