दिल्ली में बीते दिनों से यमुना के बढ़े पानी के कारण सड़कों पर पानी बना हुआ है. सोमवार सुबह यमुना के जलस्तर में अपेक्षाकृत कमी तो आई है पर पानी अब भी बहुत सारी जगहों पर भरा दिख रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ सोमवार सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 205 मीटर रहा.
एएनआई ने दिल्ली के मयूर विहार इलाक़े का वीडियो भी शेयर किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी अब भी काफ़ी जगहों पर भरा हुआ है. 
यमुना के बढ़े जलस्तर के कारण अब भी सड़कों के किनारे हज़ारों लोगों को कैंपों में देखा जा सकता है. ये वो लोग हैं जो यमुना किनारे कच्ची बस्तियों या झोपड़ियों में रहते हैं. हालांकि आईटीओ के पास अब भी पानी जमा दिख रहा है और इस कारण यातायात धीमा है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस बारे में एडवाइज़री भी जारी की है. ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि प्रशासन की ओर से जारी हाई अलर्ट के मद्देऩर निचले इलाक़ों में यात्रा करने से बचें. ज़रूरी काम से निकलना हो तो जो रास्ते बताए जा रहे हैं, उनसे बचें. जानिए दिल्ली की सड़कों में ट्रैफिक से बचने के लिए आप कौन से रास्ते पकड़ सकते हैं.
भैरों मार्ग खोला गया है
हल्के वाहनों के लिए सराय काले खां से आईपी फ्लाइओवर से राजघाट तक रिंग रोड खोली गई है.
शांति वन से मंकी ब्रिज तक रिंग रोड बंद है.
कश्मीरी गेट अभी बंद है. 
दिल्ली मेट्रो पहले जैसी स्पीड से चल रही है.
दिल्ली सरकार ने 17 और 18 जुलाई को स्कूल बंद करने का एलान किया है.

Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).