लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ी नितिन चौधरी ने चीन के सोंगयुआन में 2 से 7 जुलाई 2025 के बीच आयोजित वुशु एशिया कप में 70 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया.

20 देशों के 171 श्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच नितिन ने अपनी असाधारण शक्ति, तकनीक और जज्बे का परिचय देते हुए भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरव दिलाया. उनके इस प्रदर्शन पर यूपी पुलिस के मुखिया डीजीपी राजीव कृष्णा ने उनको बधाई दी है.

उन्होंने कहा कि आज यूपी पुलिस के जवान ना केवल अपनी ड्यूटी की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा रहे है. बल्कि वह विभिन्न खेलों में भी अपना बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर यूपी पुलिस और देश का नाम रौशन कर रहे है.

उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के अल्बम स्टेट में हुए वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में उत्तर प्रदेश के पुलिस के जवानों ने अपने खेल के दम दिखाते हुए कुल 95 मेडल अपने नाम है. इस खेल में उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वाधान में 50 खिलाड़ियों का दल शामिल हुआ था. जिसमें 43 खिलाड़ियों ने इस गेम्स के विभिन्न फॉर्मेट में मेडल जीतकर उत्तर प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है.

इन खिलाड़ियों ने जो 95 मेडल जीते हैं उनमें 45 गोल्ड 34 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है. इस प्रतियोगिता में 63 देशों ने हिस्सा लिया था.

- Legend News 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).