रिपोर्ट : LegendNews
विश्व कप: पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए दिया 192 रनों का लक्ष्य
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामुकाबला खेला जा रहा है। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। पाक टीम ने टीम इंडिया को 192 रन का लक्ष्य दिया है। मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक,कुलदीप और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने अर्धशतक जड़ा। यह वनडे में भारत के खिलाफ उनकी पहली फिफ्टी थी। रिजवाम 49 रन बनाकर आउट हुए।
42.5 ओवर के बाद पाकिस्तान टीम का स्कोर 191/10
भारत को पहली सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई। उन्होंने 8 ओवर की आखिरी गेंद पर अब्दुल्ला शफीफ को LBW आउट किया। हार्दिक ने टीम को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने इमाम-उल-हक (36 रन) को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। भारतीय टीम को तीसरी सफलता सिराज ने दिलाई। उन्होंने बाबर आजम को बोल्ड कर दिया। बाबर ने 58 गेंदों में 50 रन बनाए। जिसमें सात चौके शामिल है। फॉर्म में चल रहे मोहम्मद रिजवान को बुमराह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। रिजवान 49 रन पर आउट हुए।
DRS में बच गए मोहम्मद रिजवान
मोहम्मद रिजवान डीआरएस लेने के कारण आउट होने से बच गए। 13वें ओवर की दूसरी गेंद जडेजा ने फेंकी। गेंद सीधे रिजवान के पैड्स पर लगी। टीम इंडिया ने अपील की और अंपायर ने LBW दिया। रिजवान ने डीआरएस लिया और रिप्ले में दिखा कि गेंद लेग स्टंप को मिस करते हुए निकली थी।
इमाम ने जड़े एक ओवर में 3 चौके
इमाम-उल-हक ने मोहम्मद सिराज के एक ओवर में तीन चौके जड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। जसप्रीत ने 5वां ओवर मेडन फेंका। इससे पहले रन आउट का मौका भी बना। रवींद्र जडेजा ने डायरेक्ट हिट मारी। इमाम क्रीज पर पहुंच गए।
ईशान की जगह शुभमन खेलेंगे
टीम इंडिया ने शुभमन गिल की वापसी हुई है। वे ईशान किशन की जगह वापसी करेंगे। पाकिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
पाकिस्तान: अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।
दोनों ही टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर बुलंद हौसले के साथ इस मैच में कदम रखा है। इतिहास को देखें तो भारत एक बार फिर जीत का परचम लहराता दिख रहा है। बाबर की सेना इस मैच की अहमियत अच्छे से जानती है, इसलिए वह इस मुकाबले में सबकुछ झोंकने को तैयार रहेगी।
Compiled: Legend News

Recent Comments