रिपोर्ट : LegendNews
श्रमिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों: विनेश कुमार सनवाल
मथुरा। आज राष्ट्रीय मजदूर दिवस 05 मई के अवसर पर जनपद के बल्देव ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत महावन बांगर की गांव नारायण घड़ी में पंचायत सचिवालय पर डीएलएसए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मथुरा के द्वारा आयोजित विधिक जन जागरूकता कार्यक्रम में गांव महावन बांगर, नारायन घड़ी, नगला मूल चंद, नवीपुर, खप्पर पुर, नगला निन्नू , जिकिरियापुर आदि के स्थानीय गांव के किसान , मजदूर महिलाओ आदि गांव वासियों को संविधान और संविधान में वर्णित उनके संविधानिक विधिक अधिकारो, देश की सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा नागरिको के विधिक सहायता के लिए उनके विधिक कल्याणार्थ डीएलएसए जनपद न्यायालय मथुरा के द्वारा संचालित विधिक योजनाओं के प्रति विधिक जानकारियां , श्रमिको के संबंध में श्रम कानून और श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रति जागरुक किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएलएसए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मथुरा से विनेश कुमार सनवाल न्याय अधिकार मित्र (पीएलवी) / सदस्य नालसा चाईल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज फॉर चिल्ड्रेन डीएलएसए जनपद न्यायालय मथुरा ने नेशनल लेबर डे कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ देश के मेहनती श्रमिकों के राष्ट्र के विकास में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जन संवाद जरूरी है गरीबों से मजदूरों से वंचितों से उनकी पीड़ा जीवन संघर्ष को समझना भी जरूरी है, इसलिए हम सभी को राष्ट्र निर्माता देश के मेहनती श्रमिकों के अथक परिश्रम और योगदान को सम्मान देते हुए अप्रिशिएट करना चाहिए। और उनके साथ सम्मान व्यवहार करना चाहिए, हमारा कर्त्तव्य है की श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करे, श्रमिक मजदूरों की मजदूरी समय से मिलनी चाहिए। हम सभी को याद रखना चाहिए कि मजदूर देश की नींव का मुख्य आधार है श्रमिको की राष्ट्र निर्माण में दिए गए श्रम मेहनत के योगदान को इतिहास में याद किया जायेगा की एक एक ईट और पत्थर मजदूरों की मेहनत का साक्षी है।
आम जन कल्याणार्थ सम्बन्धित नालसा न्यायिक योजनाऐं , राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय वाद प्रक्रिया, नालसा संचालित विधिक सहायता नंबर 15100 , महिला हेल्प लाइन 1090 , चाइल्ड हेल्प लाइन, साइबर क्राईम से सुरक्षा बचाव , कानून का पालन करने , बाल विवाह और किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने का संकल्प ,महिलाओं और बालिकाओं , आम जनता के सम्बन्धित सरकारी योजनाओं और विधिक योजनाओं के प्रति जन जनजागरूक किया, और गांव वासियो की जन समस्याओं और उनकी पीड़ा परेशानी को सुना और सभी को अपने वादों का समाधान राष्ट्रीय लोक अदालत मे सुगम समाधान करवाने और अपने कानूनी अधिकारो को जानने समझने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम पंचायत महावन बांगर के प्रधान प्र. श्री बृज किशोर जी ने अपने संबोधन में कहा कि विधिक जन जागरूकता शिविर कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब किसान मजदूर परिवारों और महिलाओ और लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली परेशानियों के विधिक समाधान और उनके कानूनी अधिकारो के बारे में जन जागरूकता लाना। साथ ही महावान ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी श्री चिंटू कुंतल जी ने किसान मजदूरों के संबंध में शासकीय योजनाओं की जानकारियां देने के साथ महिलाओ,बालिकाओं के संबंध में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां और ग्रामो में संविधान और संविधानिक अधिकारो के प्रति समझ को बढ़ावा देना। साथ ही बेटियो के सुरक्षित उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़कियों को अच्छी शिक्षा प्रदान करके सशक्त बनाना ध्येय है।
बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके कानूनी अधिकारो के महत्व पर भी जागरूकता बढ़ाना है ।
नव सृजन वेलफेयर फाउंडेशन रजिस्टर्ड सामाजिक संस्था के प्रतिनिधि मिहिर कुमार ने नेशनल लेबर डे पर उपस्थित जनों को श्रमिको के संबंध में श्रमिक कानून के बारे में बताया की
मजदूरों के लिए प्रमुख कानून और अधिकार:
न्यूनतम वेतन अधिनियम (Minimum Wages Act): हर राज्य में श्रमिकों को सरकारी तय न्यूनतम मजदूरी पाने का कानूनी अधिकार है।
वेतन भुगतान अधिनियम (Payment of Wages Act): समय पर वेतन और बिना वजह कटौती न करने का अधिकार।
औद्योगिक संबंध संहिता (Industrial Relations Code): नौकरी की सुरक्षा और ट्रेड यूनियन बनाने का अधिकार। फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों के लिए भी 1 वर्ष बाद ग्रेच्युटी का प्रावधान।
व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थितियाँ संहिता (OSH Code): काम के स्थान पर सुरक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य जांच, और महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने के दौरान सुरक्षा की सुविधा।
सामाजिक सुरक्षा संहिता (Social Security Code): असंगठित क्षेत्र, गिग वर्कर्स और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए बीमा, पेंशन, और मातृत्व लाभ है। जागरूक हो कर श्रमिको बंधुवर श्रम विभाग वा अन्य विभागों की योजनाओं का अपने हक अधिकार के साथ लाभ प्राप्त करे।
अंत में संविधान की प्रस्तावना का पाठ सभी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्व श्री ग्राम पंचायत प्रधान प्र. श्री बृज किशोर, श्री चिंटू कुंतल ग्राम विकास अधिकारी महावन बांगर, श्री मनोज कुमार ग्राम रोजगार सेवक, पूजा कुशवाह पंचायत सेवक, राजेंद्र सिंह, मिहिर सनवाल , श्यामवीर सिंह,, सुरेश चंद, विजय सिंह
शोभित कुशवाह, विपिन कुमार, दीपक सिंह, रोहित यादव, सनी कुमार, आकाश कुमार, संजू देवी, पायल, देवकी, गुंजन, शालिनी, किरण देवी, चंचल देवी, गुड़िया, करण कुमार, मयंक, अभय प्रताप, बाबू, विशाल, पवन उमाकांत, गौरव, राहुल, कृष्ण कांत, विष्णु कुमार, अनिल यादव, कृष्ण पाल, रामस्वरूप, निरोतम सिंह, गंगा सिंह, आदि स्थानीय ग्राम वासियों की बडी संख्या में सहभागिता रही।

Recent Comments