रिपोर्ट : LegendNews
महिला वनडे विश्व कप 2025 का शेड्यूल घोषित, भारत करेगा मेजबानी
महिला वनडे विश्व कप 2025 का आयोजन भारत की मेजबानी में होना है। इसकी शुरुआत 30 सितंबर को होगी जबकि खिताबी मुकाबला दो नवंबर को खेला जाएगा। भारत भले ही मेजबान है लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी की तरह हाइब्रिड मॉडल पर यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। पाकिस्तान के मुकाबले श्रीलंका के कोलंबो में खेले जाएंगे। वहीं अगर पाक की टीम सेमीफाइनल और फाइनल में जाती है तो वो भी श्रीलंका में खेला जाएगा। भारत के खिलाब मैच के अलावा श्रीलंका के अन्य मुकाबले भी कोलंबो में ही होंगे।
पहला मैच में टीम इंडिया मैदान पर
महिला विश्व कप 2025 के पहले मुकाबले में भारतीय टीम मैदान पर होगी। टीम की भिड़ंत बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका से होगी। बेंगलुरु के अलावा इंदौर, विशाखापट्टनम और गुवाहाटी में भी मुकाबले खेले जाएंगे। 5 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में मैदान पर उतरेगा। 26 अक्टूबर को राउंड रॉबिन मुकाबले खत्म होंगे। 29 और 30 अक्टूबर को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विश्व कप का पूरा शेड्यूल
दिनांक मैच स्थान समय (IST)
मंगलवार, 30 सितंबर भारत vs श्रीलंका बेंगलुरु 3:00 PM
बुधवार, 1 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड इंदौर 3:00 PM
गुरुवार, 2 अक्टूबर बांग्लादेश vs पाकिस्तान कोलंबो 3:00 PM
शुक्रवार, 3 अक्टूबर इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका बेंगलुरु 3:00 PM
शनिवार, 4 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका कोलंबो 3:00 PM
रविवार, 5 अक्टूबर भारत vs पाकिस्तान कोलंबो 3:00 PM
सोमवार, 6 अक्टूबर न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका इंदौर 3:00 PM
मंगलवार, 7 अक्टूबर इंग्लैंड vs बांग्लादेश गुवाहाटी 3:00 PM
बुधवार, 8 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान कोलंबो 3:00 PM
गुरुवार, 9 अक्टूबर भारत vs दक्षिण अफ्रीका विशाखापट्टनम 3:00 PM
शुक्रवार, 10 अक्टूबर न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश विशाखापट्टनम 3:00 PM
शनिवार, 11 अक्टूबर इंग्लैंड vs श्रीलंका गुवाहाटी 3:00 PM
रविवार, 12 अक्टूबर भारत vs ऑस्ट्रेलिया विशाखापट्टनम 3:00 PM
सोमवार, 13 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश विशाखापट्टनम 3:00 PM
मंगलवार, 14 अक्टूबर न्यूजीलैंड vs श्रीलंका कोलंबो 3:00 PM
बुधवार, 15 अक्टूबर इंग्लैंड vs पाकिस्तान कोलंबो 3:00 PM
गुरुवार, 16 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश विशाखापट्टनम 3:00 PM
शुक्रवार, 17 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका कोलंबो 3:00 PM
शनिवार, 18 अक्टूबर न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान कोलंबो 3:00 PM
रविवार, 19 अक्टूबर भारत vs इंग्लैंड इंदौर 3:00 PM
सोमवार, 20 अक्टूबर श्रीलंका vs बांग्लादेश कोलंबो 3:00 PM
मंगलवार, 21 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका vs पाकिस्तान कोलंबो 3:00 PM
बुधवार, 22 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड इंदौर 3:00 PM
गुरुवार, 23 अक्टूबर भारत vs न्यूजीलैंड गुवाहाटी 3:00 PM
शुक्रवार, 24 अक्टूबर पाकिस्तान vs श्रीलंका कोलंबो 3:00 PM
शनिवार, 25 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका इंदौर 3:00 PM
रविवार, 26 अक्टूबर इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड गुवाहाटी 3:00 PM
रविवार, 26 अक्टूबर भारत vs बांग्लादेश बेंगलुरु 3:00 PM
बुधवार, 29 अक्टूबर सेमीफाइनल 1 गुवाहाटी/कोलंबो 3:00 PM
गुरुवार, 30 अक्टूबर सेमीफाइनल 2 बेंगलुरु 3:00 PM
रविवार, 2 नवम्बर फाइनल कोलंबो/बेंगलुरु 3:00 PM
-Legend News
Recent Comments