रिपोर्ट : LegendNews
महिला एशिया कप 2026: भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल आज रात 8 बजे से
महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुक़ाबला भारत और श्रीलंका के बीच रविवार (13 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है. भारत ने ग्रुप ए में छह अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल करते हुए फ़ाइनल में जगह बनाई.
इस दौरान टीम पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भी जीत दर्ज की. मुक़ाबले में पाकिस्तान की टीम टी-20 क्रिकेट में अपने सबसे कम स्कोर (55 रन) पर ऑलआउट हो गई थी.
वहीं, श्रीलंका ने लगातार दूसरी बार महिला एशिया कप के फ़ाइनल में जगह बनाई है. दुबई में शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफ़ाइनल में श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराकर ख़िताबी मुक़ाबले में जगह बनाई.
इससे पहले भारत ने पहले सेमीफ़ाइनल में बांग्लादेश को हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया था. अब दोनों टीमों की नज़रें ख़िताब अपने नाम करने पर होंगी.
-Legend News

Recent Comments