यह तो हम सभी जानते हैं कि जिसने जन्‍म लिया है उसकी मौत निश्चित है। यहां कोई अमर नहीं है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसी जगह है जहां किसी की मृत्यु नहीं होती। कहा जाता है कि यहां रहने वाले हर व्‍यक्ति का भाग्य पहले से ही तय होता है और यहां रहने वाला हर कोई अमर है। हम बात कर रहे हैं ज्ञानगंज मठ की। यह जगह रहस्यों से भरी है। हिमालय की वादियों में एक ऐसा ही रहस्‍य यहां छिपा हुआ है, जिसका आज तक कोई पता नहीं लगा पाया। ज्ञानगंज मठ हिमालय में एक बहुत‍ छोटी जगह है, जिसे शांग्रीला और शंभाला के नाम से भी जाना जाता है। यह एक रहस्‍यमयी जगह है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
क्‍या है ज्ञानगंज का कॉन्‍सेप्‍ट 
ज्ञानगंज को एक प्राचीन भारतीय और तिब्‍बत की कहानी के रूप में जाना जाता है। यह एक शहर की कहानी है, जो आज तक दुनिया से छिपी हुई है। आपको बता दें कि तिब्‍ब्‍ती लोगों के बीच काफी मशहूर है। कहा जाता है कि ऋषि मुनि यहां तपस्‍या में लीन रहते हैं। बता दें कि रामायण और महाभारत में भी इसका जिक्र मिलता है। ग्रंथों में इसे सिदाश्रम कहा गया है।
ऋषि ने यहां लिया था कालचक्र का ज्ञान 
बौद्ध धर्म के लोग मानते हैं कि भगवान बुद्ध ने यहां कालचक्र का ज्ञान हासिल किया था। आध्‍यात्मिक शक्ति के इस केंद्र में बौद्ध धर्म के लोग अक्‍सर जाने की कोशिश करते हें, लेकिन सच पूछो तो आज तक यहां जाने का रास्‍ता नहीं मिला। यहां तक की सैटेलाइट में भी यह जगह ढूंढे नहीं मिलती। 
योगविद्या में पारंगत होते हैं यहां के ऋषि 
ज्ञानगंज मठ में रहने वाले ऋषि योग विद्या में पारंगत होते हैं, इस‍लिए ये आसानी से अपनी भावनाओं को नियंत्रित कर लेते हैं जबकि एक आम इंसान ऐसा नहीं कर सकता। इंसान का किसी चीज पर बस नहीं है, जबकि यहां रहने वाले ऋषि मौत को भी हरा देते हैं और अमर रहते हैं। 
Compiled: Legend News 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).