मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के याचिका कर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के लोकप्रिय नेता खामेनेई की मौत का बदला लेने के लिए 10 करोड़ मुस्लिम युवाओं को पैदल ही पाकिस्तान होकर ईरान चले जाना चाहिए। 

फलाहारी महाराज ने कहा कि हिंदुस्तान में विलाप करने से कुछ नहीं होगा, यदि आप सच्चे ईरानी समर्थक हैं तो तुरन्त मुस्लिम भाइयों को ईरान की मदद के लिए आगे आना चाहिए। 

उन्होंने आरोप लगाया कि जो मौलाना ''वंदे मातरम'' नहीं बोलने के लिए संदेश देते रहते हैं , वो इतनी बड़ी घटना होने पर मुस्लिम युवाओं को ईरान जाने का संदेश नहीं दे रहे। 

फलाहारी महाराज ने भारत सरकार से अपील की है कि हिंदुस्तान में खामेनेई की मौत पर उपद्रव करने वालों के खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई करें अन्यथा उन उपद्रवियों को ईरान भेज दिया जाए। 

उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि हिन्दुस्तान का युद्ध ईरान से हो जाता है तो ये ईरान समर्थक मुस्लिम किस देश के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय को चिंता सता रही है कि ईरान समर्थकों की संख्या हिन्दुस्तान में भी करोड़ों हो गई है, सरकार को इस विषय को भविष्य के लिए खतरे की घंटी मान लेना चाहिए, यदि जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं आया तो ये उपद्रवी 2047 तक भारत को बर्बाद कर देंगे।
- Legend News 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).