रवीना टंडन ने अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया को निडर होकर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी थीं और सोशल मीडिया पर संवेदना जताई थी। अब उन्होंने एयर इंडिया पर गुस्सा निकाला है। इसकी वजह है पेट्स के साथ फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों के प्रति उनका व्यवहार। रवीना टंडन ने एयर इंडिया से गुजारिश की कि वो इस मामले में अकासा एयर से सबक सीखें।
रवीना टंडन ने सोशल मीडिया एक पोस्ट में एयर इंडिया पर गुस्सा निकाला और बताया कि उनकी फ्लाइट से पालतू जानवरों के साथ सफर करने वाले यात्रियों की कितनी परेशानी झेलनी पड़ती है। मालूम हो कि हाल ही अकासा एयर ने 'पेट्स ऑन अकासा' नाम की सर्विस शुरू की। इसके तहत यात्री अब अकासा एयर में दो पालतू जानवर ले जा सकेंगे और इसकी बुकिंग सिर्फ 24 घंटे पहले भी हो सकेगी। इसी के बाद रवीना टंडन का पोस्ट सामने आया है। 
रवीना टंडन ने अकासा एयर से सीख लेने को कहा, किया यह ट्वीट
अभी तक अकासा एयर में सिर्फ एक पालतू जानवर को ले जाने की परमिशन थी, पर इसे बदलकर अब दो पालतू जानवर को ले जाने की परमिशन दी गई है। यह बदलाव यात्रियों की मांग को देखते हुए किया गया। इसी अपडेट पर रवीना टंडन ने एक न्यूज आर्टिकल X पर शेयर किया। साथ में लिखा, 'एयर इंडिया सीख लो। कभी-कभी आप सभी पालतू जानवरों के पैरेंट्स को बहुत असुविधा में डाल देते हैं। हमारे बेबी फ्लाइट में ज्यादातर यात्रियों से बेहतर व्यवहार करते हैं।' 
रवीना टंडन ने कई जानवर किए रेस्क्यू, कुत्ते लिए गोद
रवीना टंडन के इस पोस्ट पर अभी तक एयर इंडिया ने कुछ रिएक्ट किया है। मालूम हो कि एयर इंडिया अभी कुछ खास परिस्थितियों में पालतू जानवरों को केबिन और कार्गो होल्ड में ट्रैवल करने की अनुमति देती है। इसे लेकर यात्री लगातार शिकायतें करते रहते हैं। वहीं, रवीना खुद एक एनिमल लवर हैं और उनके पास कुत्ते हैं। उन्होंने कई जानवरों और कुत्तों को रेस्क्यू भी किया है। कुछ कुत्ते उन्होंने गोद भी लिए हैं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).