एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की विपक्ष की मांग से दूरी बना ली है। उन्होंने कहा कि वह सीईसी की नियुक्ति प्रक्रिया का विरोध करते हैं और उसमें बदलाव करना उनकी मांग है। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर के साथ-साथ एनआरसी की भी तैयारी चल रही है। 
बेगानी शादी में मेरा क्या काम? 
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि वह दिल्ली में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाले विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में इसलिए शामिल नहीं हुए, क्योंकि वे इंडिया ब्लॉक का हिस्सा नहीं हैं। उनका कहना है कि वो बेगानी शादी में नहीं जाना चाहते। 
सीईसी की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव की मांग
एआईएमआईएम चीफ का कहना है कि दरअसल वो शुरू से सीईसी की नियुक्ति प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं और उसमें बदलाव ही उनकी मुख्य मांग है। उन्होंने कहा, 'चीफ इलेक्शन कमिश्नर की नियुक्ति प्रक्रिया गलत है। यह पूरी तरह से सरकार के पक्ष में है..। इस प्रक्रिया को बदलने की जरूरत है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर की नियुक्त सबसे बड़ी समस्या है। वह गलत है, जिसे ठीक करना है।' 
'सीईसी की नियुक्ति पैनल में सीजेआई भी हों'
हैदराबाद के एमपी का कहना है कि वह बिहार एसआईआर के समय से ही इसका मुद्दा उठा रहे हैं। उनके अनुसार 'मैं मांग करता हूं कि सीईसी के सेलेक्शन का कानून बदले। सीजेआई, पीएम और लीडर ऑफ अपोजिशन उसका चुनाव करे।' 
क्या मेरे दादा कब्र से उठकर डॉक्यूमेंट देंगे 
इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आरएसएस चाहता है कि एसआईआर के बाद बैकडोर से एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस) शुरू की जाए। उनके मुताबिक, 'मुझे लगता है कि एसआईआर बैकडोर से एनआरसी है...।' 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).