जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी भारत की यात्रा पर आए हुए हैं। जापानी विदेश मंत्री ने शुक्रवार को अपने भारतीय समकक्ष डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। जयशंकर ने इस मुलाकात को लेकर जानकारी दी। जयशंकर ने इस मौके पर अपने जापानी समकक्ष को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का हस्ताक्षर किया हुआ बैट गिफ्ट किया। वहीं, जापानी विदेश मंत्री ने रिटर्न गिफ्ट के रूप में जयशंकर को जापान के नेशनल क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की।
क्रिकेट प्रेमी जापानी विदेश मंत्री
जयशंकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस मुलाकात से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी का भारत में स्वागत करके बहुत खुशी हुई। उन्होंने आगे लिखा कि आज जब हम भारत और जापान रणनीतिक बातचीत कर रहे हैं, तो विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी में एक और क्रिकेट प्रेमी को पाकर और भी अधिक खुशी हुई। 
जयशंकर ने लिखा कि खेल के प्रति हमारे साझा जुनून की भावना में, जापान की नेशनल क्रिकेट टीम की जर्सी पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से साइन किया गया एक बैट भी गिफ्ट किया। 
दो दिन के दौरे पर आए हैं मोतेगी
जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी 15 से 17 जनवरी तक भारत दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी का आज (16 जनवरी को हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलने का कार्यक्रम था। 17 जनवरी को वह राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद में दिल्ली मेट्रो का दौरा करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली से रवाना हो जाएंगे। यह मुलाकात पीएम मोदी और जापान के पीएम सनाए ताकाइची के इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के मौके पर जोहान्सबर्ग में हुई मुलाकात के बाद हुई है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).