रिपोर्ट : LegendNews
क्यों हो रही है अभिनेत्री साहिबा बाली को आईपीएल 2026 से बाहर करने की मांग?
फिल्म एक्ट्रेस साहिबा बाली आईपीएल 2026 में स्पोर्ट्स प्रेजेंटर की भूमिका निभा रही हैं। साहिबा का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह द कश्मीर फाइल्स फिल्म की आलोचना कर रही हैं। आईपीएल शुरू होने के साथ ही उनका वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने इस फिल्म को खराब बताया और कहा कि इसमें एक प्रोपेगैंडा वाला नैरेटिव है। यह वीडियो 2023 का बताया जा रहा है।
पाकिस्तान की तारीफ कर रही साहिबा बाली
इसी तरह साहिबा बाली एक और पुराना क्लिप वायरल हुआ है। इस क्लिप में वह अपने पाकिस्तान ट्रिप की बात कर रही हैं। इसमें वह पाकिस्तान की तारीफ करती नजर आ रही हैं। साहिबा ने कहा- मेरी आंखें खोलने वाली यात्रा पाकिस्तान की थी। यह 2005 की बात है, उस समय मैं एक टीनएजर थी। पाकिस्तान को लेकर मेरा नजरिया पहले वही था जो मैंने मीडिया, फिल्म और क्रिकेट मैच में देखा था। जब मैं वहां गई तो मेरा नजरिया पूरी तरह से बदल गया। वे लोग बहुत ही प्यार करने वाले हैं। यह जानकर कि हम हिंदुस्तान से हैं, वे बहुत खुश हुए।
सोशल मीडिया पर बवाल मच गया
साहिबा बाली के दोनों बयान वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। बाली को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। इसके साथ ही बीसीसीआई से उन्हें आईपीएल से हटाने की भी मांग हो रही है।
कश्मीर से है साहिबा बाली का कनेक्शन
साहिबा बाली के पिता कश्मीरी सिख हैं। उनका जन्म कोलकाता में हुआ है। साहिबा कई फिल्म और वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। वह लैला मजनू और अमर सिंह चमकीला में नजर आ चुकी हैं। तनाव सीरीज में भी साहिबा ने रोल निभाया है। आईपीएल के अलावा वह शार्क टैंक इंडिया में भी होस्ट के रूप में नजर आ चुकी हैं। पिछली सीजन वह पंजाब किंग्स के साथ थीं। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ ही कई स्टार खिलाड़ियों के इंटरव्यू किए थे। इंस्टाग्राम पर साहिबा के 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
-Legend News

Recent Comments