व्हाट्सऐप एक बार फिर अपने करोड़ो यूजर्स के लिए नया शानदार फीचर लेकर आया है। इस फीचर का यूजर्स को लंबे समय से इंतजार था। आखिरकार कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म में से इसे जोड़ ही दिया है। अब यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त ऐप को इंस्टॉल किए सीधे ब्राउजर से वॉयस और वीडियो कॉल कर सकेंगे। अपडेट से पहले केवल मोबाइल ऐप या डेस्कटॉप ऐप के जरिए ही वॉयस कॉल और वीडियो कॉल करने की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब सभी यूजर्स व्हाट्सऐप वेब पर भी इस सुविधा लाभ उठा सकेंगे। 
WhatsApp Web फीचर की चल रही है टेस्टिंग 
WhatsApp के नए अपडेट्स और फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट, WABetaInfo ने इस नए फीचर की जानकारी शेयर की है। इसके मुताबिक, यह नया फीचर WhatsApp Web के लेटेस्ट बीटा वर्ज़न में देखा गया है। फिलहाल कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रही है, लेकिन जल्द ही इसे सभी यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा।
इस फीचर के आने के बाद, यूज़र्स को WhatsApp Web पर कॉल करने के लिए फोन और कैमरा आइकन दिखेंगे, जो चैट आइकन के दाईं ओर फिक्स होंगे। यह फीचर खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद होगा जो ज़्यादातर WhatsApp का इस्तेमाल वेब पर करते हैं। 
नए फीचर का कैसे करें इस्तेमाल?   
इस नए अपडेट का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। एक बार जब यह फीचर सभी यूजर्स के लिए पूरी तरह से रोलआउट हो जाएगा, तब WhatsApp Web पर कॉलिंग के लिए चैट विंडो में दाईं ओर फोन और वीडियो कैमरा आइकन दिखाई देंगे। इन आइकनों की मदद से यूज़र सीधे ब्राउज़र से ही कॉल कर पाएंगे। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा जो ऑफिस या घर में लैपटॉप व डेस्कटॉप पर WhatsApp का ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं।
करोड़ों यूजर्स को मिलेगी बड़ी राहत 
इस अपडेट से पहले, WhatsApp Web पर सिर्फ चैटिंग की सुविधा उपलब्ध थी और कॉलिंग करने के लिए यूजर्स को Windows या Mac ऐप डाउनलोड करना पड़ता था लेकिन अब WhatsApp Web यूजर्स सीधे ब्राउजर से ही वॉयस और वीडियो कॉल कर पाएंगे। इस नए फीचर से करोड़ों यूज़र्स को बड़ी राहत मिलेगी। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).