रिपोर्ट : LegendNews
14 साल की उम्र में ये बच्चा जो कर रहा है, उसे शब्दों में बयान करना नामुमकिन: अश्विन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ़ की है. वैभव ने हाल में घरेलू और बाहरी मैचों मे लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है.
अश्विन ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "पिछले 30 दिनों में वैभव के कुछ स्कोर ये हैं: 171 (95 गेंदों में), 50 (26 गेंदों में), 190 (84 गेंदों में), 68 (24 गेंदों में), 108* (61 गेंदों में), 46 (25 गेंदों में) और आज 127 (74 गेंदों में)."
अश्विन ने लिखा, "ये सब क्या है भाई? क्या ये नमूना काफी है या आप और भी कुछ नया करने वाले हैं?"
पूर्व गेंदबाज़ ने लिखा, "14 साल की उम्र में ये बच्चा जो कर रहा है, उसे शब्दों में बयान करना नामुमकिन है."
"अंडर-19 विश्व कप नज़दीक है, जहां उससे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है और उसके तुरंत बाद आईपीएल में ओपनर के तौर पर अपना पहला पूरा सीजन खेलेंगे, जहां वो संजू सैमसन जैसे बड़े खिलाड़ी की जगह लेंगे. आने वाले चार महीने वैभव के लिए काफ़ी रोमांचक होने वाले हैं, जिनसे हमें उनके स्वभाव, जोश और चरित्र के बारे में सब कुछ पता चलेगा."
बीते बुधवार को भारत ने साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ तीसरा अंडर-19 वनडे मैच जीत लिया.
वैभव की धुआंधार बल्लेबाज़ी की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सात विकेट पर 393 रन बनाए.
वैभव सूर्यवंशी ने 74 गेंदों में नौ चौकों और दस छक्कों की मदद से 127 रन बनाए वहीं एरॉन जॉर्ज ने 106 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 118 रन बनाए.
-Legend News

Recent Comments