पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच रहे वसीम जाफर ने भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर बड़ा बयान दिया है। दोनों ने साथ में आईपीएल में पंजाब किंग्स में काम किया था। केएल राहुल उस समय टीम के कप्तान थे, जबकि वसीम जाफर टीम के बैटिंग कोच थे। अब जाफर ने कहा है कि अच्छा है कि केएल राहुल कप्तान नहीं हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है कि आईपीएल में उन्हें कप्तानी क्यों नहीं करनी चाहिए, जो उनके लिए बेहतर है। शायद यह बात वे अब खुद भी समझ चुके हैं। 
दूरदर्शन पर द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो में बोलते हुए वसीम जाफ़र ने केएल राहुल के करियर और लीडरशिप रोल के बारे में नई बातें शेयर कीं। जाफ़र ने सुझाव दिया कि केएल राहुल को लीडरशिप की जिम्मेदारियों से आजाद करने से उनका नैचुरल गेम निखर कर आता है। उन्होंने कहा, केएल राहुल की पर्सनैलिटी के लिए कप्तानी न करना बेहतर है, क्योंकि अगर आप उन्हें खेलने देते हैं, तो मुझे लगता है कि वह हमेशा आपको 500-600 रन देंगे। वह एक भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। वह अपने दम पर 2-3 गेम जीतेंगे, जो वह हर सीज़न में करते हैं। 
कप्तानी अतिरिक्त दबाव डालती है: जाफर
जाफर ने आगे कहा, "यही कारण है कि मुझे लगता है कि जिस तरह का उनका व्यक्तित्व है, कप्तानी उन पर थोड़ा अतिरिक्त दबाव डालती है।" केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी, लेकिन दोनों ही बार उतने ज्यादा सफल नहीं रहे। प्लेऑफ्स में एलएसजी को जरूर उन्होंने पहुंचाया, लेकिन कभी फाइनल में नहीं पहुंचा सके। दिल्ली कैपिटल्स ने उनको ट्रेड किया था, लेकिन वहां भी उन्होंने कप्तानी से पीछे हटने का फैसला किया था, क्योंकि इससे उनके गेम पर असर पड़ रहा था। इसी का जिक्र वसीम जाफर ने किया है। 
टेस्ट सीरीज में अहम होगी केएल राहुल की भूमिका
भारत को गॉल और कोलंबो में श्रीलंका के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। इस सीरीज में राहुल की भूमिका सिर्फ एक कोर सीनियर बैटर के तौर पर टीम के बैलेंस के लिए बहुत जरूरी है। वे टीम के उपकप्तान हैं और SLC XI के खिलाफ शुभमन गिल के चोटिल होने पर कप्तानी करते हुए नजर आए थे। रविवार को खत्म हुए प्रैक्टिस मैच में केएल राहुल ने पहली पारी में ओपनर के तौर पर 67 गेंदों पर 40 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में बैटिंग के लिए नहीं उतरे।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).