रिपोर्ट : LegendNews
अमेरिकी हमले में भारतीय नाविकों की मौत पर क्या बोली कांग्रेस और ओवैसी
ओमान कोस्ट के पास अमेरिका के हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. एक बयान में कांग्रेस ने कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ओमान के तट पर तीन भारतीय नाविकों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करती है. हम उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़े हैं.
कांग्रेस ने आगे कहा, अमेरिका की उन लापरवाह सैन्य कार्रवाइयों की भी कड़ी निंदा करते हैं, जिन्होंने इस क्षेत्र में आम नागरिकों के जहाज़ों और समुद्री कर्मियों की सुरक्षा को ख़तरे में डाल दिया है. प्रधानमंत्री ने बार-बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों को एक कूटनीतिक उपलब्धि के तौर पर पेश किया है.
वे अपनी ज़िम्मेदारी से तब पीछे नहीं हट सकते जब वही संबंध भारतीयों की जान और हितों की रक्षा करने में नाकाम साबित हों.
बुधवार यानी 10 जून को एमटी सेटेबेलो जहाज़ पर हमला हुआ था, इसमें 24 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार थे. इस हमले में तीन भारतीय नाविक मारे गए. बाकी 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया.
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बीते चार दिनों में भारतीय क्रू मेंबर्स वाले कम से कम तीन जहाज़ों पर हमला हुआ है.
8 जून को एमटी मारिवेक्स जहाज़ पर हमला हुआ था, जिसमें 24 भारतीय नाविक सवार थे. हालांकि, बाद में इन्हें सुरक्षित बचा लिया गया. ओमान स्थित भारत के दूतावास ने इसकी पुष्टि की थी.
एमटी जलवीर जहाज़ पर 11 जून को हमला होने की सूचना सामने आई. इस पर 20 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे. हालांकि हमले में कोई घायल नहीं हुआ है.
असदुद्दीन ओवैसी ने की ये टिप्पणी
हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों के मारे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.
ओवैसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर क्षेत्र को अस्थिर करने और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को ख़तरे में डालने का आरोप लगाया है.
इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने कहा, ट्रंप बेकाबू हो गए हैं. उनकी वजह से पूरी दुनिया परेशान है. मैं जहाज़ पर हुए हमले की निंदा करता हूँ. क्या सेंटकॉम को यह नहीं पता कि वहाँ कितने जहाज़ चल रहे हैं? पूरे इलाक़े में उथल-पुथल है.वे हमारे जहाज़ों पर हमला कर रहे हैं. ज़रा सोचिए, हमारे कितने लोग मारे जा रहे हैं.
एमटी सेटेबेलो जहाज़ पर बुधवार यानी 10 जून को हमला हुआ, इसमें भी 24 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार थे. इस हमले में तीन भारतीय नाविक मारे गए. बाकी 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया था.
इसके साथ ही खाड़ी क्षेत्र में गुरुवार 11 जून को एमटी जलवीर पर हमला हुआ है. इस जहाज़ पर 20 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे.
इससे पहले एमटी मेरीवेक्स जहाज़ पर सोमवार, 8 जून को हमला हुआ था, जिसमें 24 भारतीय नाविक सवार थे.
-Legend News

Recent Comments