पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद आसनसोल में सालों से बंद दुर्गा मंदिर को हमेशा के लिए खोल दिया गया है। बीजेपी ने पश्चिम बर्धमान की सभी सीटों पर जीत के बाद यह फैसला लिया। कृष्णेंदु मुखर्जी ने चुनावी वादा निभाते हुए मंदिर को सालभर खोलने की पहल की, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। कृष्णेंदु मुखर्जी ने 1 लाख 4 हजार 516 वोट हासिल किए। उन्होंने चुनावी मुकाबले में टीएमसी के मोलोय घटक को शिकस्त दी। इस सीट पर बीजेपी को पहली बार जीत मिली। 2011 से इस सीट पर टीएमसी का कब्जा था। इससे पहले 2001 में इसी सीट से टीएसमी कैंडिडेट के तौर पर कल्याण बनर्जी चुने गए थे। 
दुर्गा मंदिर खुलने से लोगों में जश्न
यह दुर्गा मंदिर आसनसोल के बस्तिन बाजार स्थित है। श्री-श्री दुर्गामाता चैरिटेबल ट्रस्ट के दुर्गा मंदिर के दरवाजे जो सालों से बंद थे। उन्होंने चुनाव रिजल्ट घोषित होते ही खोल दिया गा। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की, मां दुर्गा के जयकारे लगाए। स्थानीय लोगों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि यह मंदिर उनकी आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट से जीते कृष्णेंदु मुखर्जी ने चुनाव प्रचार के दौरान यह वादा किया था कि यदि वे जीतते हैं तो मंदिर को साल के 365 दिन आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। यह क्षेत्र और विधानसभा टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के सीट के अंर्तगत आता है। 
क्यों बंद था यह दुर्गा मंदिर?
जानकारी के मुताबिक यह मंदिर कई वर्षों से विवादों में घिरा हुआ था। इसी वजह से यहां नियमित रूप से पूजा नहीं हो पाती थी। स्थिति यह थी कि साल में केवल दुर्गा पूजा और लक्ष्मी पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान ही मंदिर के कपाट खोले जाते थे। बाकी समय यह मंदिर बंद रहता था। यह से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े कृष्णेंदु मुखर्जी ने लोगों से वादा किया था कि अगर वह जीत हासिल करेंगे तो मंदिर को खुलवाएंगे। विधानसभा चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत के साथ कृष्णेंदु मुखर्जी भी जीते। तो उन्होंने तुंरत अपना वादा पूरा कर दिया। बीजेपी ने पश्चिम बर्धमान जिले की सभी 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। राजनीतिक हलकों में इस मंदिर के द्वार खुलने की घटना को एक बड़े प्रतीकात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).