रिपोर्ट : LegendNews
पश्चिम बंगाल: नई सरकार के गठन का रास्ता साफ, EC ने भेजी आधिकारिक अधिसूचना
पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नई सरकार के गठन की राह पूरी तरह साफ हो गई है। भारत का चुनाव आयोग ने नई विधानसभा के गठन के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
यह अधिसूचना पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को भेजी गई है, जिसके साथ ही राज्य में चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया समाप्त मानी जा रही है। अब अगला चरण सरकार गठन का है, जिस पर जल्द ही कार्रवाई शुरू होगी।
चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नई विधानसभा के गठन की अधिसूचना जारी करना एक महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया होती है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया सही तरीके से आगे बढ़े।
इस कदम के बाद अब राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर बैठकों और रणनीति बनाने में जुट गए हैं, ताकि जल्द से जल्द सरकार का गठन किया जा सके।
चुनाव में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 294 सीटों वाली विधानसभा में 207 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया है और इस जीत के साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 15 साल के लगातार शासन का अंत हो गया है।
-Legend News

Recent Comments