रिपोर्ट : LegendNews
पश्चिम बंगाल: राज्यपाल बोस ने राजभवन का नाम बदलकर लोक भवन किया
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए कोलकाता स्थित राजभवन का नाम बदलकर लोक भवन कर दिया है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद यह कदम आधिकारिक तौर पर लागू हो गया है।
राज्यपाल बोस ने पत्र में लिखा है, "गृह मंत्रालय भारत सरकार के ज्ञापन संख्या 7/10/2025 (भाग)-एम एंड जी तारीख 25.11.2025 के अनुसार, यह अधिसूचित किया जाता है कि कोलकाता, फ्लैगस्टाफ हाउस और दार्जिलिंग स्थित "राजभवन" के स्वामित्व वाले भवनों का नाम संशोधित कर "लोक भवन" कर दिया गया है। यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू होती है।"
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने कहा, ‘जन राजभवन के पीछे की अवधारणा लोगों को राजभवन के करीब लाने की आकांक्षा से प्रेरित थी। लोगों की आशाओं और सपनों, उनकी समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को प्राथमिकता देकर भवन को जीवंत बनाना। इसके माध्यम से, ऐतिहासिक भवन भय का प्रतीक नहीं, बल्कि सभी के लिए खुला और मानवीय बनना था। यही मूल उद्देश्य था।'
आनंद बोस ने हाल ही में किया था बांग्लादेश सीमा का दौरा
राज्यपाल सीवी आनंद का यह फैसला काफी चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने पश्चिम बंगाल के पास स्थित बांग्लादेश सीमा का भी दौरा किया था। इसके बाद उन्हें ट्रेन में आम लोगों की तरह यात्रा करते हुए देखा गया था। वहीं, डॉ. सीवी आनंद बोस ने ट्रेन में मिली टीचर के अनुरोध पर स्कूल में अभ्यर्थियों से मुलाकात की थी।
-Legend News

Recent Comments