दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को ध्वस्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, विभागीय जांच में पाया गया था इस कार्यालय का निर्माण स्वीकृत भवन योजना के बिना और लागू नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया था। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि भारी सुरक्षा के बीच जेसीबी की मदद से कार्यालय को ध्वस्त किया गया। इस दौरान पुलिस और केंद्रीय बलों को घटनास्थल के आसपास तैनात किया गया था और एहतियात के तौर पर अग्निशमन और आपातकालीन सेवा कर्मी भी मौके पर मौजूद थे। 
भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
इस कार्रवाई के बाद इलाके में जमा हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल छा गया, जिन्होंने अपनी पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। बता दें कि, अभिषेक डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी के लोकसभा सांसद हैं। अमताला इसी निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।
भाजपा विधायक ने क्या आरोप लगाया? 
आमतला से भाजपा विधायक अग्निश्वर नस्कर ने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय का निर्माण भवन नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया था और उन्होंने जिला प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया। नस्कर ने कहा, यह ढांचा अवैध रूप से बनाया गया था। प्रशासन ने अंततः कानून के अनुसार कार्रवाई की है। 
शिकायतों के बाद की गई कार्रवाई 
अधिकारी ने बताया कि कार्यालय के निर्माण में सभी नियमों का उल्लंघन करने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने आगे बताया कि संबंधित व्यक्तियों को 15 जुलाई को नोटिस जारी कर शिकायतों के आधार पर शुरू की गई वैधानिक प्रक्रिया के तहत सुनवाई के लिए उपस्थित होने को कहा गया है। 
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने क्या बताया? 
दक्षिण 24 परगना जिले के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'प्रशासन ने कानून के प्रावधानों का सख्ती से पालन करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। कथित अवैध निर्माण के संबंध में शिकायतें मिलने के बाद नोटिस जारी किए गए हैं और मामला फिलहाल विचाराधीन है। आगे की कार्रवाई सुनवाई के बाद और संबंधित कानूनी प्रावधानों के अनुपालन में ही की जाएगी।' 
शनिवार सुबह से अमताला पार्टी कार्यालय के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई, परिसर के चारों ओर रेलिंग लगाई गई और वरिष्ठ पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि हमने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली हैं कि कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से और कानून के अनुसार संपन्न हो। विध्वंस का कार्य पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया और सुनवाई के परिणाम के आधार पर किया जा रहा है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).