दिल्ली में सोमवार से दिन का मौसम भी पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून के जाने के बाद राजधानी में पहली बार बारिश के आसार बने हैं। इस बारिश के साथ ही दिल्ली में ठंड दस्तक देने लगेगी। दिन का तापमान चार से पांच डिग्री तक लुढ़क सकता है। 16 व 17 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है। बादल छाए रहेंगे। इसकी वजह से अधिकतम तापमान जहां 32 से 33 डिग्री तक सिमट जाएगा वहीं न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री के आसपास रहेगा। 18 व 19 अक्टूबर को मौसम साफ होने लगेगा। अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री रहेगा। न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। यह 18 से 19 डिग्री तक पहुंच सकता है। फरीदाबाद में मॉनसून के जाने के बाद राजधानी के न्यूनतम तापमान में अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही गिरावट आनी शुरू हो गई थी। अब गर्मी और उमसभरे मौसम से राहत मिलने की उम्मीद है। कृषि यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15 से 17 अक्टूबर तक जिले में हल्की बारिश होने का अनुमान है।यूपी और उत्तराखंड में भी बदलेगा मौसम 
उत्तर प्रदेश में ठंड जल्द ही दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 अक्टूबर से यूपी कई शहरों में आंधी-बारिश के आसार हैं। इस बदलाव का असर 17 तक रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी। आंचलिक विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक 16 को लखनऊ में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में पारा बिल्कुल गिर गया है। केदारनाथ, बद्रीनाथ में सुबह शाम बहुत अधिक ठंड पर रही है। रात को यहां तापमान जीरो डिग्री तक पहुंच रहा है।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).