अफ़गान तालिबान के विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्तक़ी ने कहा है कि पाकिस्तान को दूसरे देशों के साथ तालिबान के संबंधों को प्रभावित करने का कोई अधिकार नहीं है.
मुत्तक़ी ने कहा, पाकिस्तान को तालिबान को यह निर्देश देने का कोई अधिकार नहीं है कि उसे अन्य देशों के साथ अपने संबंध किस तरह के रखने चाहिए.
मुत्तक़ी ने कहा, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के प्रति सहिष्णुता दिखाई है, लेकिन पाकिस्तान ने बार-बार अफ़ग़ानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन किया है, व्यापार मार्गों को बंद किया है और किसी न किसी बहाने से अफ़ग़ान शरणार्थियों को परेशान किया है.
उन्होंने कहा, पाकिस्तान ने एक बार हम पर पाकिस्तानी तालिबान होने का आरोप लगाया था और जब हम थोड़ा आगे बढ़े तो उन्होंने कहा कि यह बलूच आंदोलन है और जब उससे भी आगे बढ़े तो उन्होंने कहा कि भारत इसमें शामिल है.
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्तक़ी ने कहा, भारत के साथ हमारे राजनीतिक और आर्थिक संबंध हैं, हमारी राजनीति स्वतंत्र और संप्रभु है. हमें सभी के साथ संबंध रखने का अधिकार है.
-Legend news

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).