रिपोर्ट : LegendNews
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्रिटेन से कहा, अब हमें आपकी मदद की जरूरत नहीं है
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध में ब्रिटेन को लेकर प्रतिक्रिया दी है.
अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा- यूनाइटेड किंगडम, जो कभी हमारा महान सहयोगी था, शायद सबसे महान, अब आखिरकार मध्य पूर्व में दो विमानवाहक पोत भेजने पर गंभीरता से विचार कर रहा है.
उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर से कहा, यह ठीक है, प्रधानमंत्री स्टार्मर, अब हमें उनकी ज़रूरत नहीं है लेकिन हम इसे याद रखेंगे.
ट्रंप ने आगे लिखा, हमें ऐसे लोगों की ज़रूरत नहीं है जो तब युद्ध में शामिल हों जब हम उसे पहले ही जीत चुके हों.
दरअसल, ईरान के ख़िलाफ़ ब्रिटेन की सरकार ने अब तक किसी सैन्य कार्रवाई में शामिल होने या ऐसा करने की कोई प्रतिबद्धता नहीं दी है.
हालांकि ब्रिटेन ने अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल रक्षा के लिए करने की अनुमति दी है.
-Legend News

Recent Comments