मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा योगिराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, गोरखपुर में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार द्वारा 1.43 लाख शिक्षामित्रों की मानदेय बढ़ोतरी पर उपस्थित शिक्षामित्रों को नवीनतम मानदेय रुपए 18 हजार का प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर प्रदेश के समस्त शिक्षामित्रों, शिक्षक/शिक्षिकाओं को बेसिक स्तर पर नौनिहालों को शिक्षित करने, संवारने एवं उनके भविष्य को तरासने में उनके समर्पित योगदान पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रूपये से बढ़ा कर 18 हजार रूपये कर दिया गया है। साथ ही साथ 05 लाख रूपये की कैशलेश चिकित्सा सुविधा का भी लाभ दिया गया है।

डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया ज‍िसमें जनपद में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ  लक्ष्मी नारायण चौधरी , विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता आदि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। 

शिक्षामित्रों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण के शुभारम्भ पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति की गई। विभिन्न स्कूलों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

इसके बाद सभी ब्लॉकों के 2-2 कुल 20 शिक्षामित्रों को 18 हजार रूपये का प्रतीकात्मक चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जनपद में लगभग 1600 शिक्षामित्र है, जिसमें लगभग 800 शिक्षामित्रों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्यनाथ द्वारा जनपद के समस्त शिक्षामित्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दे कहा- प्रदेश सरकार ने 1.43 लाख परिवारों की चिंता करते हुए यह पुनीत निर्णय लिया गया है।

उपस्थ‍ित अत‍िथ‍ियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्यनाथ की पवित्र सोच का ही परिणाम है कि आज ज्यादातर योजनाएं गरीबों के कल्याण एवं जरूरतमंदों के हितार्थ ही चलायी जा रही है। मुख्यमंत्री जी प्रदेशवासियों के लिए एक नेता का नही बल्कि परिवार का भाव रखते है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता का भरोसा जीता है, जिसका असर जमीनी स्तर पर दिख रहा है।
             
मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्यनाथ के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा का कायाकल्प हुआ है। आज प्रदेश का हर विद्यालय पूर्ण रूप से समस्त सुविधाओं से व्यवस्थित एवं सुसज्जित है। माननीय मंत्री जी ने बुनियादी स्तर पर बच्चों को संवारने में बेसिक शिक्षकों के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। 

कार्यक्रम में पश्चात् गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).