मथुरा। मानवधिकार परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा काली मां मंदिर मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन के पास गर्म कपड़ों कैंप आयोजित किया गया । मंदिर के बाहर  रेडी पटरी पर बैठे हुए असहाय और जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े जिसमें कंबल, शॉल, गर्म कैप , हाथ के दस्ताने, वितरण किये। 
राष्ट्रीय सचिव बंटी सिद्दीकी ने कहा इस कड़ाके की ठंड में हम लोगों के द्वारा आज काली मां मंदिर के बाहर बैठे हुए लोगों को गर्म कपड़े दिए गए हैं । मानवधिकार परिषद व सामाजिक कार्यकर्ता विनोद दीक्षित ने कहा इस समय हर व्यक्ति को ठंड से बचने की जरूरत है जिन लोगों के पास गर्म कपड़े नहीं है हमारे द्वारा समय-समय पर कैंप लगाकर जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है । 

आज उसी कड़ी में हमारे द्वारा काली मां मंदिर पर एक कैंप का आयोजन किया गया है । 
इस कैंप में हम लोगों ने जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े जरूरत के हिसाब से दिए हैं । महिला जिला अध्यक्ष सिम्मी मलिक ने कहा इस करने की ठंड में हम लोगों के द्वारा आज लोगों की मदद के लिए गर्म कपड़ों को उनकी जरूरत के हिसाब से दिया है आगे भी ऐसे ही देते रहेंगे । इस अवसर पर विष्णु अग्रवाल गिरधारी लाल शर्मा राखी चौहान रजिया मदनलाल चौहान आदि लोगों की सहभागिता रही  ।   
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).