वृन्दावन। मथुरा रोड स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में श्रीराम कृष्ण मिशन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर बने नवीन विवेकानंद मंडपम का उद्घाटन किया गया। मंडपम का उद्घाटन स्वामी बोधसारानंद महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन करके किया। तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद महाराज को पुष्पांजलि अर्पित करके उनकी आरती की गई।

स्वामी बोधसारानंद महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद की मूर्ति कोई सामान्य मूर्ति नहीं है, यह चिन्मयी मूर्ति है। 'नर सेवा ही नारायण सेवा है' इसके प्रेरणा स्रोत बनकर आज हमारे बीच कार्य कर रहे हैं। आज उनकी मूर्तियां देश-विदेश में पूजी जा रही हैं। स्वामीजी की यह मूर्ति 12 जनवरी 2008 को रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के तात्कालीन संघ-अध्यक्ष श्रीमद् स्वामी आत्मस्थानंद महाराज के कर कमलों से हुआ था। आज उसी मूर्ति को धूप, वर्षा आदि से बचाने के लिए मंडप बनवाया गया है जिसके पास में फव्वारे लगाए गए हैं तथा निकटवर्ती बगीचे को भी सुंदर ढंग से विकसित किया गया है। अब लोग 24 घंटे स्वामीजी का दर्शन कर सकेंगे।

इस अवसर पर मंडपम के निर्माण कार्य करने वाले राजवीर, सचिन तथा पवन को स्मृति-चिन्ह, अंगवस्त्र आदि प्रदान करके सम्मानित किया गया।

उद्घाटन समारोह में आश्रम के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज, स्वामी कालीकृष्णानंद महाराज, स्वामी ओजोमायानंद महाराज आदि के अलावा मठ के साधु-ब्रह्मचारी, डॉक्टर, नर्स तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह का समापन स्वामीजी को पुष्पांजलि अर्पित की तथा प्रसाद ग्रहण के साथ हुआ।
- Legend News
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).