रिपोर्ट : LegendNews
विवेक अग्निहोत्री की कश्मीर अनरिपोर्टेड OTT पर होगी रिलीज
मुंबई। विवेक अग्निहोत्री अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘कश्मीर अनरिपोर्टेड’ लेकर आ रहे हैं. फिल्ममेकर ने इसका टीजर भी आउट कर दिया है. ये फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की फॉलोअप कहानी दिखाती हुई नजर आएगी. डायरेक्टर ने 1 मिनट के टीजर में काफी कुछ दिखाने की कोशिश की है. कश्मीरी पंडितों के दर्द को एक बार फिर से सभी के सामने पेश करने के लिए विवेक ने कमर कस ली है.
‘कश्मीर अनरिपोर्टेड’ में क्या अलग?
बता दें, फिल्ममेकर इस बार ‘कश्मीर अनरिपोर्टेड’ के जरिए असल लोगों से उनकी कहानी को बयां करवाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वेब सीरीज में जो लोग इस दर्द से गुजरे हैं वो खुद आपबीती सुनाते हुए दिखाई देंगे. टीजर को शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने अपने कैप्शन से भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. विवेक के कैप्शन के मुताबिक जिन लोगों ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर सवाल खड़े किए थे उन्हें डायरेक्टर ने भारत का दुश्मन लिखा है. वहीं इसके आगे वह लिखते हैं कि वह कश्मीर में हिन्दुओं के नरसंहार का अश्लील सच सभी के सामने ला रहे हैं.
इस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
इस वेब सीरीज के टीजर से पहले फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने इसका एक पोस्टर भी रिलीज किया था. जिसे शेयर करते हुए भी विवेक ने यही कहा था कि वह हिन्दुओं के नरसंहार का सच इस वेब सीरीज के लिए जरिए सबके सामने लाएंगे. ये डॉक्यु सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज की जाएगी. हालांकि इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है.
-Legendnewsin

Recent Comments