पॉपुलर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मुंबई के अलीबाग में 8 एकड़ की प्रॉपर्टी खरीदी है। ई-टाइम्स के मुताबिक ये डील गणेश चतुर्थी के मौके पर फाइनल हुई है। कहा जा रहा है कि उन्होंने ये प्रॉपर्टी 19.24 करोड़ में खरीदी है। इस जगह पर वो एक लैविश फार्महाउस बनाएंगे।
रियल एस्टेट कंपनी ने कराई ये डील पूरी
विराट और अनुष्का का ये फार्महाउस अलीबाग में जिराड गांव के पास बनने वाला है। कपल ने 1 करोड़ 15 लाख रुपए पहले ही सरकारी खजाने में जमा करा दिए थे। विराट इस समय एशिया कप टूर्नामेंट के लिए दुबई में हैं, इसलिए उनके भाई विकास कोहली ने गणेश चतुर्थी के एक दिन पहले ये ट्रांजैक्शन पूरा किया। इस डील को समीरा हैबिटैट्स नाम की जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनी ने कराया है।
कपल ने 3 लाख 35 हजार की स्टैंप ड्यूटी भी जमा कर दी है
विराट और अनुष्का ने 6 महीने पहले इस जगह को देखा था। कहा जा रहा है कि उन्होंने इस प्रॉपर्टी के लिए 3 लाख 35 हजार की स्टैंप ड्यूटी भी जमा कर दी है। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से इस डील पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। आपको बता दें अलीबाग में कई और सेलेब्स के घर और फार्महाउस हैं। हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अलीबाग में 5 BHK का एक लग्जरी घर खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 22 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 
विराट ने 5 साल के लिए लीज पर लिया किशोर कुमार का बंगला
विराट ने कुछ दिन पहले दिवंगत एक्टर-सिंगर किशोर कुमार के मुंबई स्थित जुहू वाले बंगले को 5 साल के लिए लीज पर लिया है। वो वहां पर एक रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी कर रहे हैं। इसका काम भी करीब-करीब पूरा हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले महीने तक ये रेस्टोरेंट शुरू हो जाएगा।
900 करोड़ से ज्यादा है विराट की नेटवर्थ
विराट की बात करें तो वो दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। मौजूदा समय में विराट 30 से अधिक ब्रांड एंडोर्स कर रहे हैं। ब्रांड, IPL और मैच फीस मिलाकर विराट सालाना 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाते हैं। विराट की नेटवर्थ 900 करोड़ से ज्यादा है। इसके अलावा विराट ने कई बिजनेस में भी इन्वेस्ट किया है।
-Compiled by Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).