रिपोर्ट : LegendNews
IPL 2026 का खिताब जीतने के फिर प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे विराट-अनुष्का
आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे। दोनों ने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाकर उनका आशीर्वाद लिया। विराट और अनुष्का वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे।
विराट कोहली के नाबाद अर्धशतक की मदद से आरसीबी ने आईपीएल 2026 का खिताब रविवार की रात को जीता। टीम को चैंपियन बने 48 घंटे भी नहीं हुए हैं और विराट कोहली वृंदावन पहुंच गए। पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ रहीं। आईपीएल 2026 के बीच अक्षय तृतीया के मौके पर भी विराट और अनुष्का को वृंदावन में देखा गया था।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सुबह करीब 4 बजे प्रेमानंद महाराज जी से यमुना किनारे उनके एकांतवास में मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। उसके बाद दोनों ने प्रेमानन्द महाराज जी के गुरु से भी मुलाकात की।
यमुना किनारे बनी हुई कुटिया में प्रेमानंद महाराज से दोनों ने मुलाकात की और करीब 45 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की। इस दौरान विराट और अनुष्का नंगे पैर नजर आए। उनके गले मे तुलसी की माला और मांथे पर तिलक में दिखाई दिये।
बड़े गुरुदेव जी से भी लिया आशीर्वाद
प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात के बाद अनुष्का शर्मा विराट कोहली प्रेमानंद जी के गुरुदेव से मुलाकात करने उनके आश्रम पहुंचे। उन्होंने श्री हित गौरंगी शरण महाराज जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। करीब 30 मिनट तक उन्होंने दादा गुरु बड़े महाराज जी से आध्यात्मिक चर्चा की।
विराट ने आईपीएल में रनों की बरसात की
आईपीएल 2026 में 37 साल के विराट कोहली के बल्ले से 675 रन निकले। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे। 16 मैचों में विराट ने 56 की औसत औऱ 166 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास के किसी भी सीजन में उनका बेस्ट स्ट्राइक रेट है। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक के अलावा एक शतक भी निकला। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में सिर्फ वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट ही विराट से बेहतर रहा।
-Legend News

Recent Comments