रिपोर्ट : LegendNews
सामाजिक कार्यों के लिए विनोद दीक्षित को टीम सहित किया गया सम्मानित
मथुरा। भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं राम गोपाल शर्मा, बंशी लाल शर्मा, गौरव शर्मा ने संयुक्त रूप से समाज में सराहनीय कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखने वाले सामाजिक संस्था बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित व महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा व महिला मथुरा जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल शर्मा ने कहा बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में समाज के लिए सराहनीय कार्य कर रही है इसलिए भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति द्वारा इनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
आज बृज यातायात एवं पर्यावरण समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के द्वारा भगवान परशुराम शोभायात्रा के लिए नि:शुल्क 2 विन्टेज कार उपलब्ध करवाई गयी हैं। विंटेज कारें पिछली दो सालों की तरह इस बार भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहीं, साथ में जमकर सेल्फी ली गयी।
- Legend News

Recent Comments