बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल और फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब खबर आ रही है कि विद्युत और नंदिता इस महीने लंदन में शादी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नंदिता कुछ दिनों से लंदन में ही रह रही हैं। अब जल्द ही विद्युत भी वहां पहुंच जाएंगे। इसके बाद दोनों वहां शादी करेंगे।
इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि विद्युत और नंदिता दोनों पहले ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस सीक्रेट शादी में उनकी फैमिली और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इससे पहले दोनों ने सगाई भी सीक्रेट तरीके से की थी और इसके बारे में उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया था। फिर बाद में खबर आई थी कि दोनों की सगाई हो गई है। अब ऐसे ही 15 दिनों में कपल यह अनाउंसमेंट कर सकता है कि दोनों के शादी के बंधन में बंध गए हैं।
पिछले साल विद्युत और नंदिता ने की थी सगाई
बता दें कि विद्युत और नंदिता ने पिछले साल सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने रिलेशनशिप की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद विद्युत ने नंदिता के साथ की 2 फोटोज शेयर कर अपनी सगाई के बारे में फैंस को बताया था। पहली फोटो में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए थे जबकि दूसरी फोटो में दोनों ताजमहल को निहारते दिखाई दिए थे।
इन फोटोज के कैप्शन में विद्युत ने लिखा था, "यह कमांडो तरीके से हुआ। 01/09/21।" नंदिता ने भी वही फोटोज शेयर कर लिखा था, "उसे अब और लटकाए नहीं रख सकती ... हां कहा !!! 1-9-21।" तब इन फोटोज के अलावा नंद‍िता की इंगेजमेंट रिंग ने सभी का ध्यान खींचा था। इन फोटोज के सामने आने के बाद ही दोनों की सगाई की खबरें सामने आईं थीं। सूत्रों के मुताबिक दोनों ने 5 महीने तक डेटिंग करने के बाद सगाई की थी।
नंदिता का डीनो मोरिया से भी चला था अफेयर
बता दें कि नंदिता महतानी की पहली शादी करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर से हुई थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया, जिसके बाद संजय कपूर ने करिश्मा से शादी की थी। इसके बाद नंदिता का अफेयर डीनो मोरिया से भी चला था। काफी दिनों के अफेयर के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। वहीं विद्युत जामवाल की बात करें तो वे 2 साल तक मोना सिंह के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और मोना ने दिसंबर 2019 में बिजनेसमैन श्याम गोपालन से शादी कर ली थी।
Compiled: Legend News 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).