मुंबई। बॉलीवुड के पॉपुलर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने आज (7 नवंबर) को गुड न्यूज देकर हर किसी का दिन बना दिया। उनके घर नन्हा मेहमान आया हैं। कैटरीना ने बेबी बॉय को जन्म दिया। बॉलीवुड के स्टार कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 42 साल की उम्र में कैटरीना ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये गुड न्यूज शेयर की है। 

विक्की-कैटरीना ने यूं क‍िया नन्हे मेहमान का स्वागत 
इंस्टाग्राम पर विक्की कौशल ने एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “हमारी खुशियों का बंडल आ गया है। अपार प्रेम और आशीर्वाद के साथ, हम अपने बेबी बॉय का वेलकम करते हैं। 7 नवंबर, 2025… कैटरीना और विक्की।” एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "ब्लेस्ड। ॐ।"

कैटरीना कैफ अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। कपल ने सितंबर महीने में अनाउंस किया था कि वो अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। कपल ने अपनी एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आ रहा था। 

प्रियंका से लेकर करीना तक… सेलेब्स ने यूं दी बधाई 
अपने फेवरेट कपल के पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज मिलते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। फैंस के अलावा कई सेलेब्स ने भी विक्की और कैटरीना को अपनी शुभकामनाएं भेजी। एक्ट्रेस करीना कपूर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "कैट बॉयज मम्मा क्लब में तुम्हारा स्वागत है। तुम्हारे और विक्की के लिए बहुत खुश हूं।" इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा, सिंगर श्रेया घोषाल, रकुलप्रीत सिंह, अर्जुन कपूर, मनीष पॉल, नीति मोहन, मनीष मल्होत्रा, नेहा धूपिया, लारा दत्ता समेत कई सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई दी।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).