रिपोर्ट : LegendNews
उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने इसराइल के साथ अमेरिका के मतभेद स्वीकार किए
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि इसराइल अमेरिका का एक अच्छा पार्टनर और सहयोगी देश है, लेकिन दोस्तों के बीच मतभेद भी रह सकते हैं.
फ़ॉक्स न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इसराइली पीएम प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने ब्लेयर हाउस में हुई बैठक के दौरान उनका विरोध नहीं किया.
दरअसल, इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि नेतन्याहू ने वेंस की मुखालफत की थी.
जेडी वेंस ने ईरान का ज़िक्र करते हुए दावा किया कि वहां एक धड़ा बातचीत के पक्ष में है, जबकि दूसरा कट्टरपंथी गुट युद्ध को जारी रखना चाहता है.
वेंस ने कहा, "ईरान के साथ टकराव और संघर्ष की प्रक्रिया में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन इसका परिणाम अमेरिकी लोगों के हित में होगा."
इस बीच कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ आने वाले दिनों में पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं.
हालांकि, ईरान की ओर से इन ख़बरों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.
-Legend News

Recent Comments