रिपोर्ट : LegendNews
नई तेल डील में मिलने वाले पैसों से सिर्फ हमारा सामान खरीदेगा वेनेज़ुएला: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वेनेज़ुएला हमारी नई तेल डील से मिलने वाले पैसे से सिर्फ़ वही सामान खरीदेगा, जो अमेरिका में बना है.
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में लिखा, "मुझे जानकारी मिली है कि वेनेजु़एला हमारे नए तेल समझौते से मिलने वाली राशि से सिर्फ़ अमेरिका में बने सामान ही ख़रीदेगा."
"इन ख़रीदारियों में अमेरिकी कृषि प्रोडक्ट्स, दवाइयां, मेडिकल डिवाइसेज़ और वेनेजु़एला के बिजली ग्रिड और ऊर्जा केंद्रों को सुधारने वाली मशीनें शामिल होंगी."
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "दूसरे शब्दों में, वेनेजु़एला अब अमेरिका को अपना मुख्य बिजनेस पार्टनर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, यह एक समझदारी भरा फैसला है और वेनेजु़एला और अमेरिका, दोनों देशों के लोगों के लिए बहुत अच्छी बात है."
इससे पहले अमेरिका ने गुज़रे शनिवार को वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ़्लोरेस को राजधानी काराकास से 'पकड़ा' था.
इसके बाद डेल्सी रोड्रिगेज़ को वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है. वह इससे पहले देश की उपराष्ट्रपति थीं.
-Legend News

Recent Comments