मु्ंबई। आज सोमवार, 15 जून को Vedanta Limited के डिमर्जर की प्रक्रिया का अंतिम चरण पूरा हो गया। इसके तहत कंपनी से अलग की गई चार नई कंपनियों के शेयर BSE और NSE पर ट्रेडिंग के लिए लिस्ट हो गए। इन कंपनियों में Vedanta Aluminium Metal Limited, Vedanta Oil and Gas Limited, Vedanta Power Limited और Vedanta Iron and Steel Limited शामिल हैं।

आज की लिस्टिंग में सबसे ज्यादा चर्चा वेदांता एल्युमिनियम मेटल की हो रही है। इसका शेयर NSE पर ₹522 और BSE पर ₹527 पर लिस्ट हुआ, जो बाजार की उम्मीदों से बेहतर है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह डिमर्जर के बाद बनी सबसे मूल्यवान कंपनी है, क्योंकि इसकी उत्पादन क्षमता बड़ी है, लागत कम है और एल्युमिनियम सेक्टर में इसकी मजबूत पकड़ है। हालांकि लिस्टिंग के कुछ समय बाद ही शेयर में बिकवाली आई और यह करीब 5% गिरकर ₹496 के आसपास आ गया।

अन्य कंपनियों की कैसी रही लिस्टिंग
वेदांता ऑयल एंड गैस का शेयर ₹38 पर लिस्ट हुआ, लेकिन बाद में यह भी लगभग 5% गिरकर ₹36 के आसपास आ गया। दूसरी ओर वेदांता पावर ₹41.80 पर लिस्ट होने के बाद करीब 4.5% चढ़कर ₹43.69 तक पहुंच गया। वहीं वेदांता आयरन एंड स्टील ₹20 पर लिस्ट हुआ और बाद में 5% से ज्यादा बढ़कर ₹21 के ऊपर कारोबार करता दिखा।

मूल कंपनी वेदांता लिमिटेड का शेयर भी बाजार में ट्रेड हो रहा है और इसमें हल्की कमजोरी देखने को मिली। शेयर करीब 0.5% गिरकर ₹308 के आसपास कारोबार कर रहा था।

Anil Agarwal का बयान
वेदांता रिसोर्सेज के चेयरमैन Anil Agarwal का कहना है कि डिमर्जर का मकसद अलग-अलग कारोबारों को स्वतंत्र पहचान देना है, ताकि हर कंपनी अपने सेक्टर पर पूरी तरह फोकस कर सके और निवेशकों के लिए ज्यादा मूल्य पैदा कर सके। उनके अनुसार इससे प्रत्येक कंपनी को अपनी विकास रणनीति बनाने और पूंजी का बेहतर उपयोग करने की आजादी मिलेगी।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).