मथुरा। श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के तत्वावधान में आगामी 4 सितंबर, गुरुवार को कुंजबिहारी मंदिर, डीग गेट से सायं 5 बजे भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसी को लेकर बुधवार को होली गेट स्थित  दाऊजी मंदिर में दोपहर 2 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में समिति पदाधिकारियों ने शोभायात्रा की रूपरेखा साझा की। समिति के मुख्य संरक्षक पं. राम गोपाल शर्मा ने कहा कि यह आयोजन समाज में एकता, सद्भावना और भाईचारे का संदेश देगा।

शोभायात्रा सभी के सहयोग से ऐतिहासिक रूप धारण करेगी।मुख्य संयोजक संजय पिपरिया ने बताया कि शोभायात्रा में भव्य झांकियां, अखाड़े, ध्वज पताकाएं और भक्तों की टोलियां आकर्षण का केंद्र होंगी। आयोजन को लेकर समिति की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।कार्यकारी अध्यक्ष संजय हरियाणा ने कहा कि समिति का लक्ष्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का गौरव बढ़ाना और समाज को जोड़ना है।

समिति के संस्थापक पं. श्याम शर्मा ने कहा कि वामन भगवान की शोभायात्रा ब्रज की आस्था और संस्कृति का दर्पण है। इसमें अधिक से अधिक लोग शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें। वहीं समिति के पदाधिकारीयों सभी ब्रजवासी बंधुओं से अपील की  कि शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इस महोत्सव को सफल बनाएं।

इस अवसर पर समिति के कार्यक्रम समापन संयोजक राजू पंडित पिपरोनिया महामंत्री अर्जुन पंडित उपाध्यक्ष विजय शर्मा कोषाध्यक्ष कुलदीपशर्मा मंत्री  केके शर्मा मंत्री संतोष शर्मा,ललित स्वामी गोविंदाचार्य के  हरिशंकर संतोष आदि मौजूद थे।

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).